जिला मुख्यालय शक्ति में आयोजित पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास, पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा भी रहे मौजूद, पूर्व मंत्री नोबेल ने कहा– छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद पड़ी पेंशनर व्यवस्था को किया प्रारंभ, आगे भी आपकी बातों एवं मांगो का होगा अनुसरण

<em>जिला मुख्यालय शक्ति में आयोजित पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास, पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा भी रहे मौजूद, पूर्व मंत्री नोबेल ने कहा-- छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद पड़ी पेंशनर व्यवस्था को किया प्रारंभ, आगे भी आपकी बातों एवं मांगो का होगा अनुसरण</em> kshititech
पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक को संबोधित करते विधानसभा अध्यक्ष महंत
<em>जिला मुख्यालय शक्ति में आयोजित पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास, पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा भी रहे मौजूद, पूर्व मंत्री नोबेल ने कहा-- छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद पड़ी पेंशनर व्यवस्था को किया प्रारंभ, आगे भी आपकी बातों एवं मांगो का होगा अनुसरण</em> kshititech
बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा

जिला मुख्यालय शक्ति में आयोजित पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास, पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा भी रहे मौजूद, पूर्व मंत्री नोबेल ने कहा– छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद पड़ी पेंशनर व्यवस्था को किया प्रारंभ, आगे भी आपकी बातों एवं मांगो का होगा अनुसरण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर की हटरी धर्मशाला में 5 नवंबर को आयोजित पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक में कांग्रेस पार्टी के शक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ चरणदास महंत भी पहुंचे, इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा भी मौजूद थे, वरिष्ठ जन्म हमारे समाज के धरोहर हैं समाज में मार्गदर्शन के रूप में उनकी आवश्यकता है उनके आशीर्वाद से हम सब फलिपुट होते हैं उक्त विचार पेंशनर कल्याण संघ द्वारा आयोजित एक बैठक में डॉक्टर चरणदास महंत ने कही, डॉक्टर महंत ने कहा कि लंबी सेवा के बाद जब हम रिटायरमेंट होते हैं तब हमें एक नई ऊर्जा की आवश्यकता होती है,समाज को नहीं दिशा देने में आप सबकी महती भूमिका होनी चाहिए

पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक को संबोधित करते हुए अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा ने कहा कि यहां वरिष्ठ जन जो हमारे विराजमान है वह हमारे पारिवारिक सदस्य हैं, आज छत्तीसगढ़ में परिस्थितिया बदल रही हैं कांग्रेस सरकार जो पेंशनर व्यवस्था बंद हो गई थी उसे लागू किया है, यह पेंशन प्राप्त करने वालों के लिए एक बहुत बड़ी ताकत है, और अभी चुनाव में आप सबके आशीर्वाद की आवश्यकता छत्तीसगढ़ को है और डॉक्टर महंत को है, अभी कुछ कहने की बात नहीं है लेकिन चुनाव के बाद आप जैसे जैसा आदेश करेंगे मैं डॉक्टर चरणदास महंत से आपकी सभी मांगों से सहमत रहूंगा और पूरी भी करने का प्रयास रहेगा, इस अवसर पर बड़ी संख्या में एंबुलेंस वाहन चालक पेंशनर संघ,निजी स्कूल संघ ने भाग लिया एवं डॉक्टर महंत को भरोसा दिया कि हम आपके साथ हैं हमारा आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहा है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर परस शर्मा, विजय बहादुर सिंह, गुलजार सिंह, त्रिलोकचंद जायसवाल, गिरधर जायसवाल, रमेश गवेल,डॉ राकेश गुप्ता, बालमुकुंद चतुर्वेदी, डॉक्टर डीडी मिश्रा, संतोष राठौर, हर धिरहे साहब राम पटेल, तुलसीराम, श्रवण सिंह, अनिल दरयानी, डीके पाली, मोहम्मद अनीस, विजय पटेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सेवानिवृत्ति डॉ परस शर्मा ने किया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading