हमारी धरोहर पक्षियों को जीवन देने सराहनीय प्रयास -शक्ति के अग्रवाल युवा मंडल ने बांटे मिट्टी के सीकोरे-पक्षियों को गर्मी में पानी पिलाने का एक अहम अभियान

अग्रवाल युवा मंडल का अभियान
अग्रवाल युवा मंडल का अभियान
अग्रवाल युवा मंडल का अभियान

शक्ति के अग्रवाल युवा मंडल ने बांटे मिट्टी के सीकोरे-पक्षियों को गर्मी में पानी पिलाने का एक अहम अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अग्रवाल सभा शक्ति के अंतर्गत नवगठित अग्रवाल युवा मंडल ने 27 मई को शहर के गौरव पथ मार्ग पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के कार्यालय के सामने आने जाने वाले लोगों को मिट्टी के सिकोंरो का वितरण किया।यह सिकोरा वितरण का कार्यक्रम वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों को छतो के ऊपर सिकोरे लगाकर पानी पिलाने के अभियान के रूप में शामिल है। तथा अग्रवाल युवा मंडल ने इस दौरान बताया कि गर्मी में पक्षियों को आज अगर हम अपने घरों की छत पर सीकोरे लटकाकर उन्हें पानी पिलाये तो यह एक बहुत बड़ा पुण्य का काम है। जिससे पक्षियों को भी जहां राहत मिलेगी तो वही पक्षी भी आज हमारी धरोहर हैं। इस दौरान महिलाओं ने भी स्वयं इस सिकोरो को लेते हुए बताया कि उनके द्वारा अपने घरों की छत पर लगातार प्रतिवर्ष गर्मी के समय सिकोरे लटकाए जाते हैं। एवं पक्षियों को पानी पिलाया जाता है। अग्रवाल युवा मंडल शक्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अग्रवाल युवा मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल श्री अनुराग। सचिव सुमित सराफ। अग्रवाल सभा शक्ति के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष कथूरिया। मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू। गजेंद्र डालमिया गज्जू। राहुल अग्रवाल प्रियंका। मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सराफ।मोहन देवांगन सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे

अग्रवाल युवा मंडल का अभियान

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading