चलो बुलावा आया है-माता रानी ने बुलाया है…..शक्ति शहर से ही पूरे जिले में देवी मंदिरों में चल रही चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर.महामाई दाई. अष्टभुजी. चंद्रहासिनी देवी.एवं बेरी मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश होंगे प्रज्वलित . नौ दिनों तक देवी की आस्था में सरोबार होगा शक्ति जिला। देवी मंदिरों में होगी पुलिस की भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

चलो बुलावा आया है-माता रानी ने बुलाया है.....शक्ति शहर से ही पूरे जिले में देवी मंदिरों में चल रही चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर.महामाई दाई. अष्टभुजी. चंद्रहासिनी देवी.एवं बेरी मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश होंगे प्रज्वलित . नौ दिनों तक देवी की आस्था में सरोबार होगा शक्ति जिला। देवी मंदिरों में होगी पुलिस की भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था kshititech
शक्ति शहर से जिले के प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ एवं देवी मंदिर

शक्ति शहर से ही पूरे जिले में देवी मंदिरों में चल रही चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर.महामाई दाई. अष्टभुजी. चंद्रहासिनी देवी.एवं बेरी मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश होंगे प्रज्वलित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर सहित पूरे जिले में देवी मंदिरों में 19 मार्च गुरुवार से प्रारंभ होने वाली चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है. इस अवसर पर जहां मंदिरों को रंग रोगन एवं आकर्षक साज सज्जा की जा रही है तो वहीं शक्ति के श्री महामाई दाई मंदिर. मां भीमेश्वरी देवी बेरीवाली मंदिर अडभार स्थित अष्टभुजी देवी मंदिर चंद्रपुर स्थित माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर एवं शक्ति के शनि मंदिर के सामने स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा देवी मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे तथा इस अवसर पर जहां मंदिर प्रबंधन समितियो द्वारा चैत्र नवरात्रि को लेकर व्यापक रूप से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.तो वहीं इस दौरान भंडारे का भी आयोजन होगा एवं मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि पर्व पर आने वाले देवी भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन भी तैयारी में जुटा हुआ है एवं मंदिरों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था सभी देवी मंदिरों में होगी

तो वही शक्ति जिले में चैत्र नवरात्रि पर्व पर भी देवी भक्तों की आस्था देखने को मिलती है. तथा प्रतिदिन दूर दराज अन्य राज्यों से भी लोग मंदिरों में आकर दर्शन करते हैं एवं मंदिर परिसर के बाहर पूजा सामग्रियों की दुकान सजनी भी चालू हो गई है. तो वहीं पूरे जिले में नौ दिनों तक देवी की आस्था में लोग सरोबार रहेंगे तथा मंदिरों में जहां भजन कीर्तन के भी कार्यक्रम होंगे तो वहीं चैत्र नवरात्रि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में भी देवी मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्यक्रम होगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading