शक्ति के प्रतिष्ठित एम एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में किया बेहतर प्रदर्शन,विद्यालय के अध्यक्ष नारायण सिंह परिहार एवं सचिव नरेश कुमार सेवक ने भी दी बच्चों को बधाई, प्राचार्य ओमप्रकाश गबेल ने कहा-बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय

शक्ति के प्रतिष्ठित एम एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में किया बेहतर प्रदर्शन,विद्यालय के अध्यक्ष नारायण सिंह परिहार एवं सचिव नरेश कुमार सेवक ने भी दी बच्चों को बधाई, प्राचार्य ओमप्रकाश गबेल ने कहा-बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय kshititech
शक्ति के एल एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी

शक्ति के प्रतिष्ठित एम एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में किया बेहतर प्रदर्शन, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- एम. एल. जैन हा. से. स्कूल सक्ती की बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी कॉमर्स में शत प्रतिशत के साथ 91.2 प्रतिशत अंक के साथ कक्षा 10वीं में लिशा चन्द्रा एवं कक्षा 12वीं में खुशी सोनी 83% अंक के साथ रही अव्वल,सक्ती शहर के सबसे पुरानी अंग्रेजी माध्यम एम. एल. जैन हा. से. स्कूल सक्ती का हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। कक्षा 10वीं में लिशा चन्द्रा पिता श्यामसुंदर चन्द्रा ने 91.2%, चांदनी चन्द्रा पिता प्रदीप कुमार चन्द्रा ने 90%, विनय कुर्रे पिता दिगम्बर कुर्रे ने 87.67%, प्रज्ञा गवेल पिता ओमप्रकाश गवेल ने 87. 5%, सृष्टि प्रजापति पिता गौतम प्रजापति ने 85.34%, वैभव सोनी पिता मोइजेन्द्र कुमार सोनी ने 84.%, अंजली कुजुर पिता अरूण कुजुर ने 81%, प्रियम जायसवाल पिता आशिष कुमार जायसवाल ने 81%, एवं चारू सिंह मरावी पिता ओम प्रकाश सिंह मरावी ने 75.3% के साथ प्रथम श्रेणी प्राप्त किये। वहीं कक्षा 12वीं में खुशी सोनी पिता विजय कुमार सोनी ने 83% के साथ प्रथम श्रेणी प्राप्त कर पूरे सक्ती शहर को गौरवांन्वित किया। वहीं 12वीं कॉमर्स का परीक्षा परीणाम शत प्रतिशत रहा। वहीं इस वर्ष भी कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम का 100% एवं 12वीं का भी बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट एवं संतोषजनक रहा। इस परीक्षा परिणाम से पालकों ने शाला के प्रति प्रसन्नता एवं संतुष्टि जाहिर की। जिसमें शाला प्रबंधक अध्यक्ष नारायण सिंह परिहार, सचिव नरेश कुमार सेवक, मदनमोहन शर्मा, राम अवतार अग्रवाल, दिग्विजय सिंह, हरमहेन्दर सिंह, प्राचार्य ओ. पी. गबेल एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं एवं पालकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading