बिरला टायर बना किसानों की पहली पसंद शक्ति जिला मुख्यालय में 26 मई को आयोजित बिरला टायर के सम्मेलन में पहुंचे सैकड़ो कृषक. एस एन टायर ने किया था आयोजन. किसानों ने कहा- बिरला टायर सालों साल तक चलने वाला भरोसे का है उनका साथी. कंपनी के नए टायरों की भी हुई लॉन्चिंग. 35 सालों से बिरला टायर दुनिया के अनेकों देशो में है लोगों की पसंद





बिरला टायर बना किसानों की पहली पसंद शक्ति जिला मुख्यालय में 26 मई को आयोजित बिरला टायर के सम्मेलन में पहुंचे सैकड़ो कृषक. एस एन टायर ने किया था आयोजन. किसानों ने कहा- बिरला टायर सालों साल तक चलने वाला भरोसे का है उनका साथी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति4- जिला मुख्यालय शक्ति में 26 मई को शहर के प्रतिष्ठित एस एन टायर्स द्वारा बिरला कंपनी के नए टायरों की लांचिंग के अवसर पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जहां शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों से किसान। व्यवसायी एवं अन्य लोग पहुंचे तथा इस दौरान सैकड़ो की संख्या में उपस्थित किसानों ने भी कहा कि आज बिरला टायर जहां भरोसे का साथी है। तो वहीं सालों साल तक उनकी गाड़ियों में यह टायर मजबूती के साथ जहां साथ दे रहा है। तो वहीं वे इसी कंपनी के टायरों का उपयोग कर रहे हैं।सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर एवं पूजा अर्चना कर हुआ। इस दौरान आगंतुक कंपनी के अधिकारियों का एस एन टायर्स के संचालक पराग अग्रवाल द्वारा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया तथा सभी अधिकारियों का परिचय भी करवाया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से बिरला टायर कंपनी के सेल्स हेड नरेंद्र ठाकुर. सर्विस साइड अमरजीत गिरी. बिलासपुर के कंपनी के अधिकृत वितरक सिद्धार्थ अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे
बिरला कंपनी के अधिकारियों ने सम्मेलन में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत की विश्वसनीय विरासत, अब नए युग की ओर अग्रसर हो रही है।तथा बिड़ला टायर्स भरोसे, गुणवत्ता और नवाचार की नई पहचान है।सन 1991 में स्थापित बिड़ला टायर्स ने पिछले तीन दशकों में भारतीय टायर उद्योग में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की मजबूत पहचान बनाई है। अपनी समृद्ध विरासत के साथ, बिड़ला टायर्स ने देशभर में ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया और भारत के प्रमुख टायर निर्माताओं में अपनी विशेष जगह बनाई।अब बिड़ला टायर्स एक नए सफर की शुरुआत कर रहा है, जिसका उद्देश्य ऑफ-हाईवे टायर्स (OHT) तथा ऑफ-द-रोड (OTR) बायस एवं रेडियल टायर्स के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनना है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक रिसर्च एवं डेवलपमेंट (R&D), एडवांस डिज़ाइन और सिमुलेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से कंपनी अत्याधुनिक और अभिनव उत्पादों को तेजी से बाजार में लाने के लिए निरंतर निवेश कर रही है।OEMs और रिप्लेसमेंट मार्केट की बढ़ती अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, बिड़ला टायर्स नई पीढ़ी के टायर समाधान विकसित करने पर कार्यरत है। कंपनी निम्न क्षेत्रों में लगातार नवाचार कर रही है।तथा टायर की आयु बढ़ाने हेतु नैनो कार्बन कम्पोजिट।बेहतर ट्रैक्शन के लिए नई रेज़िन तकनीक।उन्नत मटेरियल प्रॉपर्टीज के लिए पॉलिमर ग्राफ्टिंग।प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित टिकाऊ कम्पाउंड फॉर्मुलेशन के साथ काम कर रही है।अक्टूबर 2023 में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) द्वारा स्वीकृत समाधान योजना के तहत, तथा उनके रणनीतिक साझेदार ने बिड़ला टायर्स के टायर व्यवसाय का अधिग्रहण किया। यह साझेदारी बिड़ला टायर्स को नवाचार, संचालन उत्कृष्टता और वैश्विक विस्तार के नए युग में आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।आज 56 देशों में अपनी उपस्थिति के साथ स्पेशियलिटी केमिकल्स और क्लीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। रिसर्च, सस्टेनेबिलिटी और एडवांस मटेरियल्स में विशेषज्ञता के साथ हिमाद्री, EV और टायर उद्योग के भविष्य को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है
कंपनी के विक्रय अधिकारियों ने बताया कि बिरला कंपनी के सीएमडी अनुराग चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व और अनुभवी प्रबंधन टीम के मार्गदर्शन में, बिड़ला टायर्स उद्योग में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है। उनका लक्ष्य ग्राहकों और हितधारकों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता, तकनीकी उत्कृष्टता और भरोसेमंद समाधान प्रदान करना है।इसी के साथ श्यामसुंदर चौधरी एवं अमित चौधरी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कंपनी निरंतर विस्तार, नवाचार और मानव मूल्यों के साथ आगे बढ़ रही है। सम्मेलन के दौरान जहां उपस्थित किसानों ने भी कंपनी के अधिकारियों से टायर की उपयोगिता को लेकर अपने सुझाव भी दिए तथा जानकारी मांगी एवं कंपनी के अधिकारियों ने भी बहुत विस्तार पूर्वक बिरला टायर के नए प्रोडक्ट के बारे में उपस्थित लोगों को बताते हुए एक-एक चीज की जानकारी दी। तथा कहा कि कोई भी टायर कम से कम 5 साल तक आपका साथ जरूर देता है। एवं कंपनी द्वारा 7 साल की वारंटी दी जाती है एवं बिरला कंपनी के टायर जहां आपको बेहतर सेवाएं प्रदान करते हैं। तो वही जिला मुख्यालय शक्ति में हमारी कंपनी का अधिकृत वितरक एस एन टायर द्वारा भी कंपनी की सेवाएं दी जा रही है एवं किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे डीलर से चर्चा कर सकते हैं कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी किसानों को कंपनी की ओर से उपहार प्रदान किए गए एवं उनके सम्मान में रात्रि भोजन का भी आयोजन किया गया











