बड़ी खबर- आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में गए राज्यसभा सांसद राजेंद्र गुप्ता की फैक्ट्री पर छापा पंजाब प्रदूषण बोर्ड ने मारा छापा. 10 अधिकारियों की टीम डटी हुई है फैक्ट्री में

बड़ी खबर- आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में गए राज्यसभा सांसद राजेंद्र गुप्ता की फैक्ट्री पर छापा पंजाब प्रदूषण बोर्ड ने मारा छापा. 10 अधिकारियों की टीम डटी हुई है फैक्ट्री में kshititech
पंजाब के बड़े औद्योगिक घराने के संस्थापक राज्यसभा सांसद राजेंद्र गुप्ता

बड़ी खबर- आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में गए राज्यसभा सांसद राजेंद्र गुप्ता की फैक्ट्री पर छापा पंजाब प्रदूषण बोर्ड ने मारा छापा. 10 अधिकारियों की टीम डटी हुई है फैक्ट्री में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पंजाब के दिग्गज औद्योगिक घराने ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बरनाला जिले के धौला स्थित ट्राइडेंट फैक्ट्री में पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (PPCB) की एक बड़ी टीम ने अचानक छापेमारी की है।सूत्रों के मुताबिक, इस छापेमारी में प्रदूषण बोर्ड के करीब 10 उच्चाधिकारी शामिल हैं, जो फैक्ट्री के भीतर प्रदूषण मानकों और दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।इस छापेमारी को पंजाब की राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। गौरतलब है कि ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक राजेंद्र गुप्ता ने अभी कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा है। उनके पाला बदलने के तुरंत बाद हुई इस कार्रवाई ने सियासी चर्चाओं को गर्म कर दिया है।फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि यह रूटीन चेकिंग है या किसी विशेष शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई। लेकिन 10 अधिकारियों की मौजूदगी इस रेड की गंभीरता को दर्शा रही है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading