मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया…’, CJP नेता सौरभ दास का आरोप. सौरभ ने कहा- मैं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन में लेक्चर देने जा रहा था




मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया…’, CJP नेता सौरभ दास का आरोप
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सौरव दास ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया है। दास ने कहा है कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देने के लिए लंदन जाना था। सौरव ने कहा है कि उनको ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘कॉकरोच आंदोलन’ पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। सौरव दास कहा है कि उन्हें रात 1 बजे लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन जांच के दौरान रोक दिया गया। सीजेपी नेता सौरव दास ने ट्वीट कर के कहा- “इस कायर सरकार ने मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया, जबकि मैं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए लंदन जा रहा था। इस कायर सरकार ने मुझे लंदन जाने वाली फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया। मुझे ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, LSE और एडिनबर्ग जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। भारतीय छात्रों ने इन कार्यक्रमों को आयोजित करने में अपनी पूरी जान लगा दी थी, लेकिन यह ‘बुद्धिजीवी-विरोधी’ सरकार मेरे इन प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने से डर गई।”





