अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा आज मंगलवार की शाम किया जाएगा गुरु नानक देव जी की शोभायात्रा का स्वागत.अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी. सर्व समाज का आपसी भाईचारा ही पहचान है शक्ति की




अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा आज किया जाएगा गुरु नानक देव जी की शोभायात्रा का स्वागत.अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज 24 नवंबर 2026 दिन- मंगलवार की शाम 5:00 बजे हटरी धर्मशाला शक्ति में पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज द्वारा निकाली जाने वाली गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व के मौके पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल समाज बंधुओ के लिए सम्मान स्वरूप स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है।तथा पूज्य सिंधी पंचायत एवं पूज्य सिक्ख समाज के वरिष्ठ जनों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान भी किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल सभा द्वारा प्रत्येक वर्ष गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन मौके पर स्वागत का कार्यक्रम किया जाता है। तथा श्री अग्रवाल ने शक्ति नगर के समस्त अग्रवाल समाज के लोगों को इस अवसर पर उपस्थित रहने का भी आग्रह किया है





