बड़ी खबर- अब जल्द ही बदलेगा पश्चिम बंगाल का नाम, शुभेंदु कैबिनेट ने दी मंजूरी, 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव. नए नाम से जाना जाएगा अब बंगाल

बड़ी खबर- अब जल्द हीबदलेगा पश्चिम बंगाल का नाम, शुभेंदु कैबिनेट ने दी मंजूरी, 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पश्चिम बंगाल का नाम बदलने वाला है. राज्य में पहली बार सत्ता में आई बीजेपी सरकार ने राज्य के नाम को बदलने के प्रस्ताव को आगे बढ़ा दिया है. सोमवार को सीएम शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट से पश्चिम बंगाल के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. राज्य का नाम ‘पश्चिम बंगाल’ से बदलकर ‘पश्चिम बंग’ किया जाएगा. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया को बताया, “इस संबंध में एक प्रस्ताव को आज एक बैठक में मंजूरी दी गई है. इसी प्रस्ताव को 9 दिसंबर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में पेश किया जाएगा.” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य विधानसभा से मंजूरी मिलने के बाद, इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा. विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 14 दिसंबर तक चलेगा.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading