शोभा यात्रा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत-गुरु नानक देव जी की शोभा यात्रा का अग्रवाल सभा शक्ति ने किया जोरदार स्वागत. वरिष्ठ जनों को गले मिलकर दी बधाई समाज बंधुओ को करवाया जलपान. स्वागत से अभिभूत पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज ने किया अग्रवाल समाज का आभार






गुरु नानक देव जी की शोभा यात्रा का अग्रवाल सभा शक्ति ने किया जोरदार स्वागत. वरिष्ठ जनों को गले मिलकर दी बधाई समाज बंधुओ को करवाया जलपान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर
शक्ति -अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा 24 नवंबर की रात्रि पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज शक्ति द्वारा निकाली गई गुरु नानक देव जी की शोभा यात्रा का अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में हटरी धर्मशाला में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अग्रवाल समाज की ओर से पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज के वरिष्ठ जनों को माला पहनकर गुरु नानक जयंती की बधाई दी गई तो वहीं अग्रवाल सभा की ओर से गुरु नानक जी की पूजा अर्चना भी की गई। इस दौरान आगंतुक समाज बंधुओ के लिए अग्रवाल सभा द्वारा सुंदर नाश्ते की व्यवस्था की गई थी तो वहीं महिलाओं के लिए हटरी धर्मशाला के प्रथम तल स्थित सभागार में स्वल्पाहार कराया गया तथा इस दौरान काफी संख्या में अग्रवाल समाज शक्ति के सदस्य मौजूद रहे। जिसमें प्रमुख रूप से गोविंद राम कथूरिया। जगदीश बंसल। अरुण अग्रवाल सत्यविद्या।मनीष कथूरिया। राजकुमार अग्रवाल राजू।आनंद अग्रवाल। दिलीप सराफ।सुंदर कथूरिया।बिज्जू डालमिया। कन्हैया गोयल। सुरेश अग्रवाल लाला। संजय रामचंद्र। विक्की अग्रवाल। अजय अग्रवाल अजू।राजीव अग्रवाल आर के।संतोष अग्रवाल अधिवक्ता। महेश अग्रवाल एडवोकेट। पंकज अग्रवाल गिरिराज। चमन अग्रवाल डीएम।नरेश मित्तल।सुंदर कथूरिया। डॉ ऋषि अग्रवाल।बजरंग अग्रवाल चिंटू। विनोद अग्रवाल धान वाले।श्रीकिशन अग्रवाल लीला।गोपाल अग्रवाल। अमित जिंदल कालू। रिंकू निगानिया। दिनेश कथूरिया सुरेंद्र गुप्ता पप्पी। अनिल सराफ। अनुराग जिंदल भूरु। प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली। अमिर अनिरुद्ध अग्रवाल। कालू रघुनाथ अग्रवाल सहित काफी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे
भव्य रूप से निकली गुरु नानक जी की शोभायात्रा
पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में काफी संख्या में स्वजातीय बंधुओ की उपस्थिति रही। तथा गुरु नानक जी की शोभायात्रा आतिशबाजी एवं बैंड बाजे के साथ गुरुद्वारा भवन से प्रारंभ हुई।जो कि हटरी चौक। नवधा चौक। अग्रसेन चौक। गौरव पथ मार्ग होते हुए वापस गुरुद्वारा भवन पहुंची तथा शोभा यात्रा में समाज की महिलाएं।बच्चे। पुरूष। युवा। सभी लोगों ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी करी










