नैला जांजगीर के गुरुद्वारा भवन में पहुंचे विधायक व्यास कश्यप- समाज बंधुओ को दी गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं. पार्षद अरमान खान भी रहे मौजूद. विधायक जी ने कहा- शांति एवं सद्भाव के प्रतीक थे गुरु नानक देव जी





नैला जांजगीर के गुरुद्वारा भवन में पहुंचे विधायक व्यास कश्यप- समाज बंधुओ को दी गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं. पार्षद अरमान खान भी रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व्यास कश्यप 24 नवंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा के नैला स्थित गुरुद्वारा भवन में पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुनानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व की समस्त समाज बंधुओ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने मत्था भी टेका। इस दौरान विधायक जी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सदैव प्रेम। भाईचारे एवं समानता तथा मानवता का संदेश दिया एवं आज उनके इस प्रकाश पर्व के मौके पर हम सभी उनके बताएं मार्गों पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस दौरान समाज बंधुओ द्वारा विधायक जी सहित आगंतुक जन प्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान भी किया गया तथा इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका जांजगीर नैला के पार्षद एवं कांग्रेस नेता अरमान खान। पूरन शीतलानी। गोपाल बजाज। रवि शीतलानी सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे





