बड़ी खबर-नायब तहसीलदार ने सीतापुर के भाजपा विधायक के खिलाफ पुलिस थाने में लिखवाई रिपोर्ट कहा विधायक एवं उनके समर्थकों द्वारा मुझसे की गई मारपीट. एसडीएम साहब के साथ विधायक जी के पीए के बुलावे पर पहुंचे थे हम लोग

नायब तहसीलदार ने सीतापुर के भाजपा विधायक के खिलाफ पुलिस थाने में लिखवाई रिपोर्ट कहा विधायक एवं उनके समर्थकों द्वारा मुझसे की गई मारपीट. एसडीएम साहब के साथ विधायक जी के पीए के बुलावे पर पहुंचे थे हम लोग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश में सीतापुर के भाजपा के विधायक एवं उनके समर्थको के खिलाफ नायब तहसीलदार ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए नायब तहसीलदार ने बताया है कि मैं तुषार मानिक वर्तमान में नायब तहसीलदार उप तहसील राजापुर मैनपाठ में पदस्थ होकर कार्यरत हूं। आज दिनांक 27/5/2026 को 5/00 बजे करीब एसडीएम सीतापुर फागेश सिन्हा सर के साथ सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के निज सहायक रूपेश वर्मा के द्वारा मुझे फोन कर राजापुर तहसील के तिराहे के पास बुलाया गया था जो मैं एसडीएम सीतापुर के साथ तहसील तिराहे के पास पहुंचा जहां सीतापुर विधायक व उनके समर्थक के द्वारा युसूफ, न नाजिम रजा, पंकज गुप्ता एवं करीब 10-12 लोगों के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते भय कारित करते हुवे उन लोगों के द्वारा शोध क्षमता प्रमाण पत्र पर तुरत हस्ताक्षर करने हेतु दबाव बनाया गया जो मेरे द्वारा शोध क्षमता प्रमाण पत्र का समस्त दस्तावेज लेकर दिनांक 28/5/2026 को न्यायालय परिसर में बुलाया गया था। विधायक व उनके समर्थकों के द्वारा मेरी बात न मानकर बगैर किसी कारण के मेरे साथ सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुवे उनके समर्थक तथा स्वयं विधायक रामकुमार टोप्पो ने मुझसे शिकायत आवेदन पत्र के मारपीट की तथा मारपीट करते हुये मुझे जमीन पर गिरा दिया गया। का लिखित शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रहा हूं। कार्यवाही चाहता हूं। शिकायत अवलोकन पर आवेदक लोक सेवक के पद पर पदस्थ होना एवं लोक सेवक को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो एवं अन्य 10-12 साथियों के द्वारा बाधा एवं भय कारित उत्पन्न कर अश्लील गन्दी गन्दी गाली गलौज करते हुये प्रार्थी के साथ एक राय होकर हमला कर मारपीट किये है। जो अपराध धारा 221,121(1), 132,191(2) बीएनएस का पाये जाने से बिना नंबरी अपराध पंजीबध किया गया। शिकायत आवेदन नकल जैल है

सेवा में

थाना प्रभारी
कोतवाली थाना
अम्बिकापुर. जिला सरगुजा (छ.ग.)

विषय- विधायक रामकुमार टोप्पो एवं उनके समर्थको के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुये मारपीट करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु

विषयांतर्गत लेख है कि में तुषार मानिक तहसीलदार उप तहसील राजापुर मैनपाट के पद पर पदस्थ हूँ। आज दिनांक 27/5/2026 को शाम लगभग 5/00 बजे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के निज सहायक रूपेश बर्मा के द्वारा मुझे फोन कर राजपुर तहसील के तिराहे के पास बुलाया गया। मैं एवं एस०डी०एम० सीतापुर सर एक साथ राजापुर तहसील के पास पहुंचने पर विधायक रामकुमार टोप्पो एवं उनके लोग जिसमें युसूफ, नाजिम रजा, पंकज गुमा एवं 10-12 लोगों के द्वारा मुझसे बिना किसी उचित कारण के मारपीट कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। राजापुर तहसील के पास पहुंचने पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये उनके समर्थक तथा स्वयं विधायक रामकुमार टोप्पो ने मुझसे मारपीट की तथा मारपीट करते हुये मुझे जमीन पर गिरा दिया गया। एसडीएम सीतापुर सर की उपस्थिति में उस घटना घटित हुयी तथा एस०डी०एन० सर के द्वारा बीच बचाव करते हुये मुझे वहां से बाहर निकाला गया अन्यथा मेरे साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घटित हो सकती थी। चूंकि में स्वयं नायब तहसीलदार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में अपने शासकीय कार्यों का निर्वहन कर रहा था उसके बावजूद विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम रजा, पंकज गुमा एवं 10-12 अन्य ने मेरे साथ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया। विधायक के परिचित जैसा कि बाद में बताया गया के द्वारा कैर्दी को जेल से रिहा करने हेतु शोध क्षमता प्रभाण पत्र पर तुरत हस्ताक्षर करने हेतु दबाव बनाया गया। चूंकि मेरे द्वारा उन्हें यह बताया गया कि कल दिनांक 28/5/26 को सम्पूर्ण दस्तोवज की जांच कर आप अपना शोध क्षमता प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु बतलाया गया। उक्त विधायक के परिचित के द्वारा न्यायालय राजापुर में भी ऊंची आवाज में बात करते हुये अभद्रता की गयी थी जो कि शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करना चाहते थे। उक्त आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुये प्राथमिकी दर्ज कर गिरफतारी करने हेतु आवेदन प्रस्तुत है। उक्त घटना के समय राजापुर तहसील के पास तिराहे के काफी लोग मौजूद थे। दिनांक 27/5/26 अस्पष्ट हस्तावार नाग तुषार मानिक पद नायब तहसीलदारे उप तहसील राजापुर मैनपाट जिला सरगुजा छ.ग. मो. 9691402940

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading