शक्ति के लाडले विधायक, जनसेवक की बड़ी पहल- महंत जी की पहल पर शक्ति को मिली करोड़ों की सौगात, शक्ति में 35 करोड़ की लागत से बनेगा नया सरकारी जिला अस्पताल, एवं 12 करोड़ की लागत से बनेगा 20 बिस्तर का अस्पताल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी, उच्च चिकित्सा सुविधाये भी मिलेगी नई जिला सरकारी अस्पताल में

शक्ति के लाडले विधायक, जनसेवक की बड़ी पहल- <em>महंत जी की पहल पर शक्ति को मिली करोड़ों की सौगात, शक्ति में 35 करोड़ की लागत से बनेगा नया सरकारी जिला अस्पताल, एवं 12 करोड़ की लागत से बनेगा 20 बिस्तर का अस्पताल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी</em>, उच्च चिकित्सा सुविधाये भी मिलेगी नई जिला सरकारी अस्पताल में kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत
शक्ति के लाडले विधायक, जनसेवक की बड़ी पहल- <em>महंत जी की पहल पर शक्ति को मिली करोड़ों की सौगात, शक्ति में 35 करोड़ की लागत से बनेगा नया सरकारी जिला अस्पताल, एवं 12 करोड़ की लागत से बनेगा 20 बिस्तर का अस्पताल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी</em>, उच्च चिकित्सा सुविधाये भी मिलेगी नई जिला सरकारी अस्पताल में kshititech
नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष महंत जी के साथ

महंत जी की पहल पर शक्ति को मिली करोड़ों की सौगात, शक्ति में 35 करोड़ की लागत से बनेगा नया सरकारी जिला अस्पताल, एवं 12 करोड़ की लागत से बनेगा 20 बिस्तर का अस्पताल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के प्रयासों से जहां शक्ति को 9 सितंबर 2022 को राजस्व जिले का दर्जा मिला, तो वहीं जिला बनने के बाद महंत जी ने पूरे जिले तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र की जनता को शासन के समस्त सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं का त्वरित लाभ दिलाने की दिशा में पहल करते हुए शक्ति में दफ्तरों की स्थापना करवाई तथा अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में शक्ति जिले को एक बड़ी उपलब्धि मिल चुकी है

विधानसभा अध्यक्ष महंत ने शक्ति जिले में 35 करोड़ की लागत से नए जिला सरकारी अस्पताल की स्वीकृति दिला दी है, तथा उपरोक्त निर्माण कार्य की निविदा भी शासन द्वारा जारी कर दी गई है,उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि नए सरकारी जिला अस्पताल के साथ ही 20 बिस्तरों का अस्पताल लगभग 12 करोड़ की लागत से बनेगा तथा ये सभी अस्पताल सर्व सुविधा युक्त होंगे जहां छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग की मंशानूरूप आने वाले मरीजों को चिकित्सा का लाभ मिलेगा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि नए जिला चिकित्सालय भवन के निर्माण से जहां शक्ति क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिलेगी तो वहीं इस स्वीकृति पर पूरे क्षेत्र वासियों एवं जिले वासियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का आभार व्यक्त किया है

तथा शक्ति क्षेत्र में स्वास्थ्य के लेकर वर्षों से लोग अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की मांग कर रहे थे तथा इस स्वीकृति से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी, ज्ञात हो की शक्ति जिले के स्वास्थ्य संबंधी मरीजों को उच्च चिकित्सा उपचार हेतु बिलासपुर एवं रायपुर तथा अन्यत्र जाना पड़ता है,किंतु अब बड़ा सरकारी अस्पताल शक्ति में बनने से पूरे क्षेत्र वासियों को जहां बाहर जाने की समस्याओं से निजात मिलेगा तो वही शक्ति में ही सारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading