पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, 09 आरोपी भेजे गए जेल-सूत्र, और भी आरोपियो की तलाश जारी, शक्ति जिला पुलिस का मामला

पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, 09 आरोपी भेजे गए जेल-सूत्र, और भी आरोपियो की तलाश जारी, शक्ति जिला पुलिस का मामला kshititech
पुलिस थाना डभरा में पेट्रोलिंग पार्टी पर हमले के गिरफ्त में नौ आरोपी

पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, 09 आरोपी भेजे गए जेल-सूत्र, और भी आरोपीओ की तलाश जारी, शक्ति जिला पुलिस का मामला

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति जिला पुलिस के अंतर्गत पुलिस थाना डभरा में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हमले किए जाने की जानकारी मिल रही है, तथा विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ मामले में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी सर्च करने गई हुई थी, तभी कुछ ग्रामीणों द्वारा एक साथ पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया गया, जिसमें मिली जानकारी के अनुसार कुछ पुलिस जवानों को चोटें भी आई है, जिसमें लगभग 9 आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेजे जाने की भी बात कही जा रही है, एवं अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस को जारी है, तथा उपरोक्त मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है, किंतु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा के निर्देशन में डभरा थाने में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है, एवं होलीका दहन के दिन की देर रात्रि का मामला बताया जा रहा है

डभरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र के पुटीडीह गांव में होली त्योहार पर पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला और अन्य गाड़ी चालक से लूट करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने होली त्योहार पर कई जगह मेन रोड में पत्थर और लकड़ी रखकर मार्ग अवरुद्ध किया था, सड़कों में शराब की बोतल फोड़ी, सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपियों ने पुलिस पेट्रोलिंग तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया था. इस हमले में एएसआई, प्रधान आरक्षक और पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक को चोट आई है. मामले में 9 आरोपीयो की गिरफ्तारी की गई है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, डभरा पुलिस ने बताया कि 24-25 मार्च की दरमियानी रात में पेट्रोलिंग के लिए पुलिसकर्मी निकले थे, तभी 30 से 35 लोगों ने पुटीडीह गांव और अन्य जगहों के मेन रोड में पत्थर और लकड़ी रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था. साथ ही, बदमाशों ने सड़कों पर शराब की बोतलें फोड़ दी थी. इतना ही नहीं,बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला, अन्य गाड़ी के चालक से लूट और ईट भट्ठे में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल, पुलिस ने 25 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,186,353, 332, 294, 506, 323,147,149 FIR दर्ज किया है, और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले के गिरफ्तार 9 आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, आरोपी पिछले कई साल से होली में इस प्रकार की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं. पिछले साल भी पुलिस पेट्रोलिंग पर हमला किये थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading