खरसिया के अशोक अग्रवाल बनाए गए चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष, लगातार उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से व्यापारियों में हर्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी एवं अध्यक्ष सतीश थोररानी की स्वीकृति से हुई अशोक की नियुक्ति, प्रदेश चुनाव में भी अशोक ने मंत्री पद पर अपना नाम वापस लेकर निर्विरोध निर्वाचन की दिशा में करी थी अनुकरणीय पहल

चेंबर के नए प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल पत्रकार खरसिया
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में हुई नई नियुक्तियां

खरसिया के अशोक अग्रवाल बनाए गए चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष, लगातार उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से व्यापारियों में हर्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी एवं अध्यक्ष सतीश थोररानी की स्वीकृति से हुई अशोक की नियुक्ति, प्रदेश चुनाव में भी अशोक ने मंत्री पद पर अपना नाम वापस लेकर निर्विरोध निर्वाचन की दिशा में करी थी अनुकरणीय पहल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- रायगढ़ जिले के खरसिया शहर के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं चेंबर के वर्षों से सक्रिय रूप से कार्य करने वाले अशोक अग्रवाल को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोररानी ने प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है,तथा उपरोक्त मनोयन चेंबर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी की अनुशंसा पर की गई है, तथा अशोक अग्रवाल छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायगढ़ जिले के एक सक्रिय सदस्य के रूप में वर्षों से कार्य कर रहे हैं,तथा विगत कार्यकाल में भी उन्हें प्रदेश संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी, तथा उनके नेतृत्व में जहां चेंबर ऑफ कॉमर्स को रायगढ़ जिले में अभूतपूर्व सफलता मिली तथा सदस्यों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई तो वहीं खरसिया में भी लगातार व्यापारी हेतु के लिए कार्यक्रम हुए एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार समय-समय पर शासकीय कार्यों में भी चैंबर ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी कर एक विश्वास अर्जित किया, तथा इसी के परिणाम स्वरुप अशोक अग्रवाल को पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है,अशोक अग्रवाल को मिली इस जिम्मेदारी पर जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं पत्रकार संगठनों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं अशोक अग्रवाल ने भी कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे एवं पूरे प्रदेश में व्यापारियों के हितों के लिए शासन द्वारा योजनाएं बने एवं व्यापारियों के अहित में होने वाले निर्णयो के लिए वे सदैव विरोध करते हुए शासन से भी इस संबंध में पहल करेंगे

चेंबर के प्रदेश चुनाव में अशोक ने लिया था नामांकन फॉर्म वापस

खरसिया निवासी अशोक अग्रवाल पत्रकार ने विगत महीनो संपन्न छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के दौरान रायगढ़ जिले में प्रांतीय मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति में उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया था तथा प्रदेश मंत्री के पद पर रायगढ़ के सुशील रामदास निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए थे तथा अशोक अग्रवाल की पहल का सभी व्यापारी बंधुओ ने भी स्वागत किया था

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading