शक्ति जिला प्रशासन की सक्रियता-1 जून को बंदोरा के जन समाधान शिविर में टूटी नहर की मरम्मत के लिए दिया आवेदन. 2 जून को सुबह जेसीबी से हो गया काम शुरू. जनपद सदस्य दिव्या गबेल ने प्रशासन सहित जल संसाधन विभाग का किया धन्यवाद

शक्ति जिले के पोता से सैंदरस वाली नहर

शक्ति जिला प्रशासन की सक्रियता-1 जून को बंदोरा के जन समाधान शिविर में टूटी नहर की मरम्मत के लिए दिया आवेदन. 2 जून को सुबह जेसीबी से हो गया काम शुरू. जनपद सदस्य दिव्या गबेल ने प्रशासन सहित जल संसाधन विभाग का किया धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के सभी स्थानों पर सुशासन तिहर 2026 के अंतर्गत जन समाधान शिविरों का आयोजन कर आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी श्रृंखला में शक्ति जिले में भी शक्ति जिले के उर्जावान कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के दिशा निर्देशन में जहां जन समाधान शिविर लोगों के लिए एक समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की दिशा में वरदान साबित हो रहे हैं तो वहीं 1 जून 2026 को मालखरौदा विकासखंड के बंदोरा में आयोजित जन समाधान शिविर में जनपद पंचायत मालखरौदा की सदस्य दिव्या गबेल ने पोता से सेदुरस मुख्य नहर को मरम्मत करने का आवेदन दिया था। तथा दिव्या के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी भी शामिल थे। एवं ज्ञापन देने के बाद 2 जून की सुबह तड़के जेसीबी मशीन उक्त नहर स्थल पर पहुंच गई तथा उन्होंने जन समाधान शिविर में दिए गए आवेदन के अनुरूप मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया।जिस पर जनपद सदस्य दिव्या गबेल ने शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास तो। जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन। जनपद पंचायत मालखरौदा के अधिकारी एवं जल संसाधन विभाग का धन्यवाद किया है तथा जनपद सदस्य ने कहा है कि आज प्रशासन की इस त्वरित पहल पर हम आभार व्यक्त करते हैं। तथा शक्ति जिले में इसी तरह से आम जनता की समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रयास हो ऐसा हम सबको विश्वास है

क्या दिया था दिव्या ने 1 जून को आवेदन

जनपद पंचायत मालखरौदा की सदस्य दिव्या गबेल ने 1 जून 2026 को बंदोरा में आयोजित जन समाधान शिविर के दौरान कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग जिला शक्ति को एक ज्ञापन प्रेषित करते हुए ग्राम पंचायत पोता में टूटी हुई नहर की शीघ्र मरम्मत करने की मांग करते हुए बताया था कि ग्राम पंचायत पोता में स्थित नहर पोता से सैंदुरस शाखा नाहर सोलाही तालाब के पास का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त एवं टूटा हुआ है। नहर टूट जाने के कारण पानी का उचित प्रवाह नहीं हो पा रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नहर के कटाव से आसपास की भूमि को भी नुकसान पहुँचने की संभावना बनी हुई है। आवेदन के साथ संलग्न फोटो से स्पष्ट है कि नहर की स्थिति अत्यंत खराब है तथा यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आगामी सिंचाई सत्र में किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि ग्राम पंचायत पोता की उक्त टूटी हुई नहर का निरीक्षण कर यथाशीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाए, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके एवं किसी प्रकार की दुर्घटना या नुकसान से बचाव हो सके।

प्रातिक्रिया दे