एक करोड़ से अधिक लोगों को हुआ एचपीवी का टीकाकरण अभियान- भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 9 महीने में ही दी अभियान को बड़ी गति.बेटियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के लिए लगाया जा रहा है यह टीका





एक करोड़ से अधिक लोगों को हुआ एचपीवी का टीकाकरण अभियान- भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 9 महीने में ही दी अभियान को बड़ी गति.बेटियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के लिए लगाया जा रहा है यह टीका
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 14 वर्ष तक की बेटियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से रोकथाम की दिशा में पूरे देश में एचपीवी का टीकाकरण प्रारंभ किया है। जो की सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगाया जा रहा है।एवं भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दिशा में ठोस पहल की गई है। तथा सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी ऐसे टीकाकरण अभियान का आयोजन कर बेटियों को इस दिशा में जागरूक किया जा रहा है।नौ महीने से भी कम समय में, भारत के राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान ने 1 करोड़ से अधिक खुराकें दी हैं, जिससे लड़कियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाने में मदद मिली है।इस उपलब्धि के पीछे वे परिवार हैं जिन्होंने अपनी बेटियों के लिए टीकाकरण को चुना और वे स्वास्थ्य टीमें हैं जिन्होंने इसे पूरे देश में संभव बनाया।एचपीवी का टीका सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। तथा स्वास्थ्य विभाग में सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी अस्पतालों में जाकर 14 वर्ष तक की बच्चियों को एचपीवी का टीकाकरण जरूर करवाये





