पुलिस की बड़ी सफलता– नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले अपचारी बालक गिरफ्तार, नगरदा टीआई सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने सक्रिय, अपाचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

<em>पुलिस की बड़ी सफलता-- नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले अपचारी बालक गिरफ्तार, नगरदा टीआई सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने सक्रिय</em>, अपाचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया kshititech
पुलिस की गिरफ्त में नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी

पुलिस की बड़ी सफलता– नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले अपचारी बालक गिरफ्तार, नगरदा टीआई सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने सक्रिय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- पूरे शक्ति जिले में इन दिनों पुलिस थानों की सक्रियता की बात करें तो शक्ति जिले के अंतिम छोर पर स्थित पुलिस थाना नगरदा अपराधों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धर पकड़ में पूरे जिले में सक्रिय तथा अग्रणी स्थान पर नजर आता है, एवं नगरदा थाने की टीआई श्रीमती सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में जहां पुलिस सक्रिय है तो वही थाना नगरदा के अप क. 96/2023 जिला सक्ती (छ०ग०)धारा 323, 506, 363, 366, 376 भादवि 4.6 पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ है

मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.09.2023 को माना नगरदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक भतीजी उम्र 15 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपक 96/2023 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर पतासाजी किया जा रहा था कि विवेचना के दौरान नाबालिग की चंडीगढ़ पंजाब में होने की सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मोह तस्लीम आरिफ को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर सउनि एस के सर के हमराह में टीम गठित कर पंजाब राज्य से नाबालिक अपहृत बालिका को दस्तयाब किया गया है। जिससे पूछताछ करने पर बताई कि ग्राम सरखो, चौकी मैला जाजगीर का अपचारी बालक उम्र 17 वर्ष के द्वारा इसे शादी करूंगा कहकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर इसके साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाकर गलत काम किया जब वह मना की तो इसे हाथ मुक्का से मारपीट किया है और जान से मारने की धमकी देता था जिस पर अपचारी बालक के विरूद्ध 323, 506, 366, 376 भादवि. 4.6 पाक्सो एक्ट जोड़ा गया है। अपचारी बालक के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर दिनांक 29.09.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमान्ड पर भेजा गया है

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक चन्द्रहास, सउनि एस. के. राठौर म०प्र०आर० बिन्दुमति, आरक्षक गणेश सिंह कंवर का विशेष योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading