दिल्ली के फूलों से हुआ बाबा का श्रृंगार-भारी बारिश के बावजूद शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में कार्तिक ग्यारस के मौके पर श्याम जन्मोत्सव में पहुंचे हजारों श्याम प्रेमी- घंटो तक चलता रहा भजन संध्या का आयोजन






दिल्ली के फूलों से हुआ बाबा का श्रृंगार-भारी बारिश के बावजूद शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में कार्तिक ग्यारस के मौके पर श्याम जन्मोत्सव में पहुंचे हजारों श्याम प्रेमी- घंटो तक चलता रहा भजन संध्या का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर में 20 नवंबर को कार्तिक ग्यारस के मौके पर शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री श्याम परिवार श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति एवं महिला मंडलों द्वारा संयुक्त रूप से श्री श्याम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया तथा शक्ति शहर में 20 नवंबर को सुबह से ही भारी बारिश एवं तेज हवाओं का दौर चल रहा था। किंतु इसके बावजूद श्याम भक्तों की आस्था को बारिश और तेज हवाएं भी नहीं रोक पाई।शाम होते ही शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में जहां बाबा श्याम का दरबार दिल्ली से लाये गए प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित किया गया तो वहीं बाबा श्याम को भोग प्रसाद अर्पित किया गया तथा बाबा की ज्योत प्रज्वलन के साथ ही भजनों का दौर चालू हुआ जो की संगीतमय संध्या के रूप में हजारों श्याम प्रेमियों की उपस्थिति में देर रात तक श्याम भजनों में लोग डूबे रहे। देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायको ने जहां बाबा श्याम के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी तो वहीं बाबा की ज्योत लेने के लिए भी लोग सह परिवार पहुंचे हुए थे।श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रथम तल स्थित सभागार में भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया गया एवं आगंतुक भक्तों ने श्री श्याम रसोई का प्रसाद भी ग्रहण किया जिसके लिए श्री श्याम परिवार शक्ति द्वारा विगत कई महीनो से लगातार ग्यारस के मौके पर₹50 के सेवा शुल्क के साथ श्री श्याम रसोई की व्यवस्था की गई है। जिस पर श्याम भक्त सह परिवार इस श्याम रसोई में प्रसाद ग्रहण करते हैं। तथा श्री कार्तिक ग्यारस के मौके पर पहुंचने वाले श्याम प्रेमियों को जहां बाबा श्याम का निशान एवं प्रसाद भी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया तो वहीं राधा कृष्ण मंदिर परिसर को भी आकर्षक साज सज्जा की गई थी एवं मंदिर में विराजमान शिव दरबार भगवान हनुमान जी।रानी सती दादी जी। भगवान जगन्नाथ जी एवं भगवान राधा कृष्ण जी के दर्शन भी कर लोगों ने दर्शन लाभ प्राप्त किया। वहीं कार्तिक ग्यारस महोत्सव के दौरान शहर के श्री श्याम परिवार द्वारा बाबा श्याम की विभिन्न सेवाओं में लगातार सक्रिय रहने वाले श्याम भक्तों का दुपट्टा पहना कर सम्मान भी किया गया तथा उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं और सहयोग के प्रति कृतधन्नता भी व्यक्त की गई। एवं पूरे आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम परिवार शक्ति के सभी सम्माननीय सदस्य गण। श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के सभी सदस्य गण एवं शक्ति शहर की विभिन्न महिला मंडलों के सभी सक्रिय महिला सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा









