भारत के कम ब्याज दरों की प्रशंसा की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने- ट्रंप ने कहा ऊंची ब्याज दरें देश के विकास में बनती है बाधा




भारत के कम ब्याज दरों की प्रशंसा की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने- ट्रंप ने कहा ऊंची ब्याज दरें देश के विकास में बनती है बाधा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और 7 फीसदी आर्थिक ग्रोथ की तारीफ की है. ट्रंप का कहना है कि अगर अमेरिका भी इसी तरह की अप्रोच अपनाए, तो उसकी जीडीपी ग्रोथ रेट 20 फीसदी तक पहुंच सकती है.फेडरल रिजर्व पर निशाना: अपने एशिया दौरे से लौटने के बाद ट्रंप ने फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरों को लेकर ‘बेहद पॉलिटिकल’ रवैया अपनाने का आरोप लगाया.अर्थव्यवस्था और कर्ज: ट्रंप के मुताबिक, मजबूत आर्थिक आंकड़ों के बावजूद ऊंची ब्याज दरें विकास की रफ्तार को रोकती हैं. उन्होंने दावा किया कि 15 से 20 फीसदी ग्रोथ होने पर अमेरिका अपना कर्ज तेजी से चुका सकेगा और ब्याज दरों में एक फीसदी की कमी से करीब 650 अरब डॉलर की बचत हो सकती है.





