हसौद के नवधा रामायण में पहुंचे सुप्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ मांगेराम अग्रवाल ने भरत प्रसंग पर करी सुंदर व्याख्या. आयोजन समिति ने अमरूद एवं नोटो से बनाई गई सुंदर माला से किया सम्मान. बारिश के बावजूद श्रोताओं की उपस्थिति देखते ही बन रही थी

मानस मर्मज्ञ मांगेराम अग्रवाल का स्वागत करते आयोजन समिति के सदस्य

हसौद के नवधा रामायण में पहुंचे सुप्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ मांगे राम अग्रवाल ने भरत प्रसंग पर करी सुंदर व्याख्या. आयोजन समिति ने अमरूद एवं नोटो से बनाई गई सुंदर माला से किया सम्मान. बारिश के बावजूद श्रोताओं की उपस्थिति देखते ही बन रही थी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ एवं मानस मंडली के प्रमुख मांगेराम अग्रवाल ने 19 नवंबर को शक्ति जिले के अंतिम छोर हसौद में आयोजित अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में पहुंचकर वहां बहुत ही सुंदर ढंग से रामायण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। तथा इस दौरान भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना आरती के माध्यम से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ एवं इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने भी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया तथा गांव अमोदा हसौद के नवधा रामायण में शक्ति आंचल की प्रतिष्ठित श्री राम मानस मंडली शक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर इस अवसर पर मांगेराम अग्रवाल ने रामचरितमानस की व्याख्या करते हुए भरत प्रसंग पर सुंदर व्याख्या करते हुए भाई-भाई के प्रेम पर प्रकाश डाला। श्री अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में बताया की महिलाएं चाहे तो वह घर को स्वर्ग बना सकती हैं। और चाहे तो घर को नर्क बना सकती हैं। मानस मरम्मत के मांगेराम अग्रवाल जी ने सुंदर उदाहरण के द्वारा रामायण की व्याख्या करते हुए आज के वातावरण पर रामचरितमानस की उपयोगिता को सिद्ध किया

तथा इस दौरान उपस्थित सभी श्रोता गणों ने भी मांगेराम अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत उद्बोधन की प्रशंसा करते हुए तालियो के माध्यम से स्वागत अभिनंदन भी किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य श्री लखनलाल माली के द्वारा अमरूद से निर्मित सुंदर माला जिसमें पुष्प एवं नोट जड़ित माला के द्वारा मांगेराम अग्रवाल का स्वागत किया गया। लगातार बारिश के बीच जनमानस की उपस्थिति एवं महिलाओं की उपस्थिति रही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति के द्वारा पूरे मानस मंडली का सम्मान किया गया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading