हवा के झोंकों के बीच चारों तरफ श्याम के जयकारे-बारिश भी नहीं रोक पाई श्याम भक्तों के उत्साह को-शहर में 20 नवंबर को कार्तिक ग्यारस पर निकली भव्य निशान यात्रा. राम मंदिर से प्रारंभ होकर राधा कृष्ण मंदिर तक हजारों श्याम भक्त बाबा श्याम के जयकारे लगाते निकले श्याम का दीदार करने

शक्ति में निकली भव्य निशान यात्रा
कार्तिक ग्यारस पर श्री बाबा श्याम के श्री चरणों में नमन

बारिश भी नहीं रोक पाई श्याम भक्तों के उत्साह को-शहर में 20 नवंबर को कार्तिक ग्यारस पर निकली भव्य निशान यात्रा. राम मंदिर से प्रारंभ होकर राधा कृष्ण मंदिर तक हजारों श्याम भक्त बाबा श्याम के जयकारे लगाते निकले श्याम का दीदार करने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर में 20 नवंबर को कार्तिक ग्यारस के मौके पर शहर के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर से भव्य निशान यात्रा आयोजित की गई। तथा खराब मौसम एवं रिमझिम बारिश के बावजूद श्याम भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ तथा हाथों में निशान उठाकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी निकल पड़े तथा रथ पर बाबा श्याम सवार होकर लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे। तो वहीं श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना कर यह निशान यात्रा प्रारंभ हुई। निशान यात्रा का आयोजन शहर के श्री श्याम परिवार ने किया था तथा कार्तिक ग्यारस के मौके पर श्याम जन्मोत्सव का आयोजन शहर में बड़े ही धूमधाम के साथ किया जा रहा है।एवं प्रत्येक ग्यारस के मौके पर निशान यात्रा भी आयोजित की जाती है। तथा इस निशान यात्रा में श्याम प्रेमी निशान उठाकर श्री राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित बाबा श्याम के दरबार में निशान चढ़ाते हैं।वहीं आज 20 नवंबर को सुबह माताएं। बहने। बच्चे। बूढ़े। जवान सभी इस निशान यात्रा में नजर आए एवं बाबा श्याम के भजनों के साथ यह निशान यात्रा श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। जहां श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम का दीदार करते हुए भजन कीर्तन के कार्यक्रम भी किये एवं आगंतुक सभी श्याम प्रेमियों के सम्मान में नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी एवं श्याम प्रेमियों को श्री राधा कृष्ण मंदिर शक्ति से वापस उनके घरों तक ले जाने के लिए भी श्याम परिवार ने छोटे-बड़े वाहनों की व्यवस्था भी की थी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading