सचमुच नौ देवियों के साक्षात प्रतीकात्मक स्वरूप में विराजमान है चैतन्य झांकियां-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ. प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भक्तजन पहुंच रहे शक्ति के ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय. प्रतिदिन मेडिटेशन का भी हो रहा आयोजन





सचमुच नौ देवियों के साक्षात प्रतीकात्मक स्वरूप में विराजमान है चैतन्य झांकियां-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ. प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भक्तजन पहुंच रहे शक्ति के ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, नया बस स्टैंड के सामने, बाराद्वार रोड, सक्ती द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया गया है, जो दिनांक 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।झांकी का शुभारंभ गायत्री परिवार सक्ती एवं सहयोगियों के द्वारा माँ अम्बे जी की आरती एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख बीके तुलसी बहन द्वारा अतिथियों को केंद्र में चल रही चैतन्य झांकी में विराजित मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती जी, मां काली,मां वैष्णवी ,मां गायत्री , मां गौरी ,मां महामाया देवी जी के चैतन्य रूपों का अवलोकन कराया गया। तत्पश्चात सभी को भोग-मिष्ठान्न प्रसाद वितरित किया गया।अतिथियों के द्वारा योग कक्ष में परमात्मा शिव को याद कर योग की अनुभूति भी की।इस अवसर पर बीके मधु बहन, बीके कांति बहन, बीके शकुंतला,बीके पुष्पलता ,बीके विमल भाई, बीके राजेश भाई, बीके राजा भाई, बीके नरेश भाई बीके प्रेमशंकर भाई सहित सहयोगी सदस्य एवं भक्तजन उपस्थित रहे।
प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे चैतन्य देवियों की झांकियो का दर्शन करने
शक्ति जिला मुख्यालय के बाराद्वार रोड में ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भवन में नवरात्रि के पावन मौके पर चल रही चैतन्य देवियों की झांकियो के प्रतीकात्मक साक्षात स्वरूप को देखने हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तजन पहुंच रहे हैं। तथा इन चैतन्य देवियों की झांकियो की जहां लोग मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। तो वहीं ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा अर्चना एवं मेडिटेशन का भी कार्यक्रम संपन्न हो रहा है






