खाटू धाम को स्वच्छ रखने श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू श्याम जी की सराहनीय पहल- मुंबई की कंपनी से हुआ करार.200 स्वच्छता कर्मचारी लगे हैं सफाई के काम में. कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हो रहे विशेष प्रयास.श्याम सेवक मानस अग्रवाल शक्ति ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राजस्थान के खाटू में स्थित खाटू श्याम जी का मंदिर देश दुनिया के श्याम प्रेमियों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी सह परिवार पहुंचते हैं तो वहीं श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्याम जी द्वारा मंदिर परिसर के 250 मीटर दायरे में स्वच्छता और सुंदरता को संवारने के लिए मुंबई की एक कंपनी द्वारा करार किया गया है, जिसमें आधुनिक मशीनों और लगभग 200 स्वच्छता कर्मियों द्वारा सुबह शाम 2 शिफ्टों में कार्य किया जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी शक्ति खाटू श्याम जी के मंत्री मानवेंद्र सिंह ने सभी श्याम भक्तों और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हैं कि बाबा के इस पावन दरबार के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में अपना अमूल्य सहयोग दें।कचरा कूड़ेदान में ही डालें, स्वच्छता अपनाएं। श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा किए जा रहे हैं इन प्रयासों की जहां स्थानीय नागरिक भी प्रशंसा कर रहे हैं तो वहीं आने वाले दिनों में भारी भरकम भीड़ के बावजूद खाटू धाम स्वच्छता के मामले में पूरे प्रदेश में एक अग्रणी धार्मिक स्थल के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सकेगा। उपरोक्त जानकारी श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल शक्ति छत्तीसगढ़ ने दी है