ब्रेकिंग न्यूज़-पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लोगों से वसूले पैसे- जमा नहीं किया खातों में. मामले का हुआ खुलासा.एजेंट हुआ गिरफ्तार. सैकड़ो खाता धारकों से ठगी का लगा आरोप. पुलिस ने कहा- प्रत्येक महीने खाता धारक अपनी जमा पासबुक की करें जरूर जांच. जमा पैसों को शेयर ट्रेडिंग में लगाने की भी बात का हुआ खुलासा- सूत्र



पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लोगों से वसूले पैसे- जमा नहीं किया खातों में. मामले का हुआ खुलासा.एजेंट हुआ गिरफ्तार. सैकड़ो खाता धारकों से ठगी का लगा आरोप. पुलिस ने कहा- प्रत्येक महीने खाता धारक अपनी जमा पासबुक की करें जरूर जांच
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -चांपा थाना क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के आरडी खाताधारकों से रकम जमा करने के नाम पर 1 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पोस्ट ऑफिस एजेंट कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु (39 वर्ष), पिता राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी हेमंत कुमार देवांगन निवासी चांपा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी द्वारा पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खुलवाकर नियमित राशि जमा करने के नाम पर उनसे रकम ली जाती थी और उसकी एंट्री डायरी में की जाती थी।प्रार्थी से 1 सितंबर 2022 से 12 फरवरी 2026 तक कुल ₹1,21,200 जमा करने के नाम पर लिए गए, लेकिन पोस्ट ऑफिस से जानकारी लेने पर खाते में केवल ₹21,000 ही जमा होना पाया गया। इस तरह ₹1,00,200 की राशि खाते में जमा नहीं होने का मामला सामने आया।शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 430/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 316(5), 318(3) एवं 3(5) के तहत जांच शुरू की गई।पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा प्रार्थी की राशि खाते में जमा नहीं करने की बात स्वीकार किए जाने के साथ ही करीब 150 पोस्ट ऑफिस खाताधारकों की 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खातों में जमा नहीं करने की बात सामने आई है।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर उक्त राशि को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से निवेश करने की बात बताई है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 03 मोबाइल फोन, बैंक पासबुक एवं चेकबुक जब्त किए हैं।पुलिस ने मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य खाताधारकों से संबंधित राशि और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है एवं इस मामले की पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक रूकसाना बानो, आरक्षक ईश्वरी राठौर, मुद्रिका दुबे एवं थाना चांपा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में मामले की विवेचना जारी है।







