अब होगी उल्लास महा चौपाल-मंगलवार को शक्ति जिले में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा की कलेक्टर साहब ने. ग्राम पंचायतो में होगा उल्लास महाचौपाल का आयोजन. जनदर्शन में सुनी टोपनो साहब ने समस्याएं। 14 अगस्त को महिला सशक्तिकरण केंद्र में होगी परीक्षा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के सरकारी दफ्तरो में होगी झालरों की रोशनी

अब होगी उल्लास महा चौपाल-मंगलवार को शक्ति जिले में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा की कलेक्टर साहब ने. ग्राम पंचायतो में होगा उल्लास महाचौपाल का आयोजन. जनदर्शन में सुनी टोपनो साहब ने समस्याएं। 14 अगस्त को महिला सशक्तिकरण केंद्र में होगी परीक्षा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के सरकारी दफ्तरो में होगी झालरों की रोशनी kshititech
मंगलवार को समय सीमा की बैठक को संबोधित करते कलेक्टर साहब
अब होगी उल्लास महा चौपाल-मंगलवार को शक्ति जिले में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा की कलेक्टर साहब ने. ग्राम पंचायतो में होगा उल्लास महाचौपाल का आयोजन. जनदर्शन में सुनी टोपनो साहब ने समस्याएं। 14 अगस्त को महिला सशक्तिकरण केंद्र में होगी परीक्षा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के सरकारी दफ्तरो में होगी झालरों की रोशनी kshititech
जन दर्शन में समस्या सुनते कलेक्टर साहब

मंगलवार को शक्ति जिले में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा की कलेक्टर साहब ने. ग्राम पंचायतो में होगा उल्लास चौपाल का आयोजन. जनदर्शन में सुनी टोपनो साहब ने समस्याएं। 14 अगस्त को महिला सशक्तिकरण केंद्र में होगी परीक्षा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री तोपनो ने 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी संबंधित अधिकारी को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का तय समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने तथा आयोजन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद परिवारों के सम्मान आदि के संबंध में निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समारोह स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, मंच व्यवस्था, यातायात, विद्युत व्यवस्था, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले के सभी अधिकारियों को उक्ताशय से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अन्य सभी निर्धारित स्थानों पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमा के अनुरूप बेहतर आयोजन करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। बैठक मे कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना आदि अन्य फ्लैगशिप योजनाओ से जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बैठक में वर्तमान मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन, जलजनित रोगों की रोकथाम, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता, जाति प्रमाण पत्र के कार्य, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु एप के प्रकरणों सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये है। कलेक्टर ने वर्तमान वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को संभावित जलभराव तथा अन्य आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने, बचाव दलों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी की जाए तथा प्रशिक्षित तैराकों एवं बचाव उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जा सके। कलेक्टर ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत विभिन्न विभागों में निराकरण हेतु शेष आवेदनों का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनो का निर्धारित समय सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय योजनाओ की भी समीक्षा की गई। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त

  शक्ति ,-जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम मल्दी नन्दौरखुर्द निवासी श्री कुंज राम राठौर ने वृद्धा पेंशन दिलवाने एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी श्री पंचूराम सतनामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरी भुगतान दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम खरवानी निवासी श्री ओमप्रकाश ने आवास दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सपिया निवासी श्री दिलीप कुमार राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास आबंटन में त्रुटि सुधार कर किस्त जारी कराने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सपिया निवासी श्रीमती सेवती बाई राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ओडेकरा निवासी श्रीमती दूधमत बाई सतनामी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि प्रदान कराने के सम्बन्ध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम चमराबरपाली निवासी श्री सेवक राम सतनामी ने बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कांसा निवासी श्री जीवन लाल केवंट ने ग्राम पंचायत कांसा के तालाब को 10 वार्षिक पट्टे पर दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम तुषार निवासी ज्योति ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है

जिला महिला सशक्तीकरण केन्द्र में आई.टी. असिस्टेंट के संविदा पद हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा 14 अगस्त को

शक्ति -जिला महिला सशक्तीकरण केन्द्र, सक्ती में आई.टी. असिस्टेंट के संविदा पद पर भर्ती के लिए कार्यालयीन पत्र के माध्यम से 23 जुलाई 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित अवधि में आई.टी. असिस्टेंट के 01 पद हेतु कुल 03 दावा-आपत्तियां प्राप्त हुईं। प्राप्त दावा-आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण करने के उपरांत दावा-आपत्ति निराकरण समिति द्वारा अंतिम सूची प्रकाशन का निर्णय लिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित शर्तों के अनुरूप मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों का वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती में आयोजित होगी। दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत निराकृत दावा-आपत्ति सूची तथा वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा हेतु मेरिट सूची की जानकारी सक्ती जिले की वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा हेतु आमंत्रित सभी अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज, जैसे न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण-पत्र तथा छत्तीसगढ़ निवासी प्रमाण-पत्र आदि के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा-चौपाल।कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन

शक्ति -स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उल्लास महा-चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के नेतृत्व में राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार निर्धारित तिथियों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त 2026 को सरपंच एवं ग्राम प्रभारी के नेतृत्व में समुदाय, गांव के युवक-युवती, पुरुष, महिलाएं एवं बुजुर्गों को जोड़ते हुए मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर साक्षरता रैली निकाली जाएगी। रैली के दौरान “हर घर साक्षर, विकसित भारत” के नारे लगाए जाएंगे। इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को प्रभात फेरी, उल्लास साक्षरता ध्वजारोहण, सामूहिक उल्लास शपथ, महा-चौपाल एवं कहानियों का कारवां आयोजित किया जाएगा। नव साक्षर अपने अनुभव साझा करते हुए बताएंगे कि पढ़ना-लिखना सीखने के बाद उनके जीवन में किस प्रकार बदलाव आया। उनके अनुभव सुनकर समुदाय के अन्य शिक्षार्थियों को भी प्रेरित किया जाएगा। महा-चौपाल के साथ दादी-नानी की कहानी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मातृत्व साक्षरता, महा संकल्प कार्यक्रम, उल्लास हेल्प डेस्क (पंजीकरण शिविर), अंगूठा मुक्त पंचायत, अंगूठे से कलम तक सम्मान समारोह, प्रशस्ति पत्र वितरण, साक्षरता रंगोली एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही उल्लास दिवार, उल्लास घंटी आदि गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को साक्षरता के उत्सव के रूप में मनाते हुए आजादी के जश्न को जन-जागरूकता और शिक्षा से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य जिले में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा से जोड़ना है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026-27 में संपूर्ण छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करने में इन गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उल्लास का मूल मंत्र “जन-जन साक्षर और कर्तव्य बोध” है। इसके माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु के उन वयस्कों को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading