छत्तीसगढ़ में पीएससी की मुख्य परीक्षा में किया गया बड़ा बदलाव- सरकार ने जारी किया 10 अगस्त की को नया आदेश. प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के हित में हुआ यह फैसला




छत्तीसगढ़ में पीएससी की मुख्य परीक्षा में किया गया बड़ा बदलाव- सरकार ने जारी किया 10 अगस्त की को नया आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 10 अगस्त 2026 को संशोधन सूचना जारी करते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम दिनांक 04 अगस्त 2026 को जारी करते हुए (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन दिनांक 24, 25 एवं 26 अक्टूबर 2026 को संभावित तिथि का उल्लेख किया गया था।
दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होने के कारण उक्त तिथि में परिवर्तन करते हुए सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन अब दिनांक 02, 03 एवं 04 नवम्बर 2026 को नियत किया जाता है। मुख्य परीक्षा हेतु चिन्हांकित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि मुख्य परीक्षा हेतु पृथक से ऑनलाईन आवेदन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। तत्संबंध में सूचना पृथक से जारी की जायेगी। चिन्हांकित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in का नियमित अवलोकन करते रहें ।
परीक्षा नियंत्रक 10:08-26 छ.ग. लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर, अटल नगर (छ.ग.)







