कोचिंग टर्मिनल क्षमता विस्तार योजना 2030 में शामिल होगा बिलासपुर रेलवे स्टेशन. डिप्टी सीएम अरुण साव ने करी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा. 10 अगस्त को पत्र भी लिखा अरुण जी ने

कोचिंग टर्मिनल क्षमता विस्तार योजना 2030 में शामिल होगा बिलासपुर रेलवे स्टेशन. डिप्टी सीएम अरुण साव ने करी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा. 10 अगस्त को पत्र भी लिखा अरुण जी ने kshititech
Chhattisgarh ke deputy CM Arun sao

कोचिंग टर्मिनल क्षमता विस्तार योजना में शामिल होगा बिलासपुर रेलवे स्टेशन. डिप्टी सीएम अरुण साव ने करी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बिलासपुर को भारतीय रेल की कोचिंग टर्मिनल क्षमता विस्तार योजना–2030 में शामिल किए जाने के लिये रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 10 अगस्त 2026 को एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में डिप्टी सीएम साहब ने बताया है कि बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय है और प्रदेश के प्रमुख रेल केंद्रों में से एक है। बिलासपुर की रेल सुविधाओं एवं कोचिंग टर्मिनल क्षमता के विस्तार की यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है।बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय होने के साथ-साथ देश के प्रमुख एवं सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाले रेलवे मंडलों में से एक है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री रेल सेवाओं का संचालन होता है तथा यह छत्तीसगढ़ एवं आसपास के राज्यों के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण रेल केंद्र है। भविष्य की आवश्यकताओं एवं यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बिलासपुर को उक्त योजना में सम्मिलित किया जाना जनहित एवं रेलवे हित में उपयुक्त प्रतीत होता है।आपकी सकारात्मक पहल से छत्तीसगढ़ के लाखों रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी तथा रेलवे परिचालन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए बिलासपुर को ‘कोचिंग टर्मिनल क्षमता विस्तार योजना-2030’ में सम्मिलित करने तथा आवश्यक रेलवे अधोसंरचना के विकास हेतु यथोचित एवं सकारात्मक कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading