महिलाएं बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- आप ने किया 30 हजार करोड़ का घोटाला




महिलाएं बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- आप ने किया 30 हजार करोड़ का घोटाला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिल्ली विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को लक्ष्मी योजना की शर्तों को लेकर भाजपा और आप विधायकों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगे। इस योजना पर जैसी ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी बात रखनी शुरू की तो विपक्ष हंगामा करने लगा। सीएम का जवाब सुनने से पहले ही आप विधायकों ने सदन का वॉकआउट कर दिया। तीन बच्चों की मां को अपात्र मानने वाली शर्त पर उन्होंने कहा, ‘महिलाएं बच्चा पैदा करने वाली मशीन नहीं हैं।’आप विधायकों द्वारा हंगामा करते हुए सदन से जाने के बाद सीएम ने कहा, ‘विपक्ष के सदस्यों को उनके द्वारा उठाए गए सवालों पर मैं एक-एक पर जवाब देना चाहती थी, मगर उनमें हिम्मत नहीं है सुनने की और वे सब बाहर चले गए।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना ऐतिहासिक है।उन्होंने महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाएं घर चलाने के लिए एक-एक पैसा जोड़ती हैं और उसे बचाकर रखती हैं और जब कोई कष्ट आता है कोई परेशानी आती है तो वह पैसे को लाकर सामने लाती हैं और जरूरत पूरी की जाती है।
यह दिल्ली लक्ष्मी योजना उन महिलाओं के लिए है। वहीं, सदन में विपक्ष का हंगामा बढ़ने के बाद कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।विपक्ष द्वारा तीन बच्चों वाली महिलाओं की शर्त लगाए जाने को मुद्दा उठाए जाने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं केवल बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं है उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरूरी है। महिलाएं किसी भी धर्म की हों, हम ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करते जो महिलाओं को बच्चा पैदा करने की मशीन समझते हैं। योजना में शर्त लगाई गई है जिसके चलते इस पैसे से सिगरेट, शराब नहीं खरीदी जा सकती है, बहन बेटी केवल घर की जरूरत की चीज खरीदेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष सवाल उठा रहा है कि सभी महिलाओं को यह सुविधा क्यों नहीं दी जा रही। कहा कि हम तो सभी महिलाओं को देने की तैयार थे लेकिन पूर्व में रही आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली की हालात ऐसे पैदा कर दिए हैं कि यह सबको देना संभव नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने 30 हजार करोड़ का घोटाला किया है जिसका खामियाजा अब दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना में हमने 17 लाख महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा है, जब तक यह लक्ष्य पूरा नहीं होता है पोर्टल रुकेगा नहीं







