जांजगीर-चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने दी शहीद स्वर्गीय रामकुमार कश्यप की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. विधायक जी ने शहीद स्वर्गीय रामकुमार कश्यप जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का किया आग्रह

जांजगीर-चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने दी शहीद स्वर्गीय रामकुमार कश्यप की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. विधायक जी ने शहीद स्वर्गीय रामकुमार कश्यप जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का किया आग्रह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने शहीद स्वर्गीय श्री रामकुमार कश्यप जी की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर विधायक श्री कश्यप ने शहीद स्वर्गीय श्री रामकुमार कश्यप जी के समाज एवं राष्ट्र के प्रति दिए गए अमूल्य योगदान, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद स्वर्गीय श्री रामकुमार कश्यप जी की पुण्य स्मृति को विनम्र नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।