विकास के नए आयाम गढ़ेगा नगर पंचायत बम्हनीनडीह.भाजपा नेता अमर सुल्तानिया ने दी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रमेश डनसेना एवं भाजपा के निर्वाचित पार्षद प्रत्याशियों की जीत पर बधाई. अमर ने कहा- केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा शहर की जनता को

विकास के नए आयाम गढ़ेगा नगर पंचायत बम्हनीनडीह.भाजपा नेता अमर सुल्तानिया ने दी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रमेश डनसेना एवं भाजपा के निर्वाचित पार्षद प्रत्याशियों की जीत पर बधाई. अमर ने कहा- केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा शहर की जनता को kshititech
जशपुर जिला भाजपा प्रभारी अमर सुल्तानिया जांजगीर

विकास के नए आयाम गढ़ेगा नगर पंचायत बम्हनीनडीह.भाजपा नेता अमर सुल्तानिया ने दी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रमेश डनसेना एवं भाजपा के निर्वाचित पार्षद प्रत्याशियों को बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय जनता पार्टी जशपुर जिले के जिला संगठन प्रभारी एवं भाजपा नेता अमर सुल्तानिया ने नगर पंचायत बम्हनीनडीह में पहली बार संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद सहित वार्ड पार्षदों के पदो पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि नगर पंचायत बम्हनीनडीह पूर्व वर्षों में ग्राम पंचायत था तथा विगत वर्षों में इसे नगर पंचायत का दर्जा मिला एवं पहली बार संपन्न हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश डनसेना की अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत से शहर विकास को एक नई गति मिलेगी। श्री सुल्तानिया ने कहा कि नगर पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सम्माननीय ज्येष्ठ-श्रेष्ठ नेताओं ने पहुंचकर शहर की जनता को एवं प्रत्येक वार्डों में मतदाताओं को राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। तथा आज शहर की जनता सरकार के कामों से संतुष्ट है। एवं मतदाताओं ने कमल छाप पर अपना वोट डालकर भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है। श्री सुल्तानिया ने कहा कि नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा को मिली यह जीत एक गौरव की बात है तथा इस जीत के लिए नगर पंचायत के सभी मतदाता। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता भी धन्यवाद के पात्र हैं

अमर सुल्तानिया ने भी नगर पंचायत में किया था वरिष्ठ नेताओं के साथ घर-घर संपर्क अभियान

नगर पंचायत बम्हनीनडीह के चुनाव में जशपुर जिला भाजपा के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने भी वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचकर वहां भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था तथा श्री सुल्तानिया ने शहर की जनता से जनसंपर्क एवं प्रचार के दौरान अपील की थी कि शहर का विकास राज्य की भाजपा सरकार तेजी से करेगी। अतः भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अपना पूर्ण समर्थन देकर विजयी बनाएं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading