सारंगढ़. बिलाईगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की व्यापारियों से अपील. प्रशासन के साथ चैंबर पदाधिकारियो ने किया बाजारों का मुआयना. चेंबर पदाधिकारी महेंद्र अग्रवाल ने कहा- व्यवस्थित बाजार ही है सफल व्यापार की पहचान.मुहिम का दिखा प्रभाव। व्यापारी भी सकरात्मक सोच के साथ दे रहे सहयोग

सारंगढ़. बिलाईगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की व्यापारियों से अपील. प्रशासन के साथ चैंबर पदाधिकारियो ने किया बाजारों का मुआयना. चेंबर पदाधिकारी महेंद्र अग्रवाल ने कहा- व्यवस्थित बाजार ही है सफल व्यापार की पहचान.मुहिम का दिखा प्रभाव। व्यापारी भी सकरात्मक सोच के साथ दे रहे सहयोग kshititech
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में चेंबर एवं प्रशासन ने शहर के बाजारों को व्यवस्थित करने चलाई मुहिम

*सारंगढ़. बिलाईगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की व्यापारियों से अपील. प्रशासन के साथ चैंबर पदाधिकारियो ने किया बाजारों का मुआयना. चेंबर पदाधिकारी महेंद्र अग्रवाल ने कहा- व्यवस्थित बाजार ही है सफल व्यापार की पहचान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा के दौर में तथा ग्राहकों की सुविधा के अनुरूप बेहतर व्यापार संचालित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय सारंगढ़ के बाजारों का मुआयना किया। इस दौरान चेंबर के पदाधिकारी एवं पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी साथ में मौजूद रहे। तो वही इस दौरान यह बात स्पष्ट रूप से सामने आई कि कहीं ना कहीं आज हमें अच्छे व्यापार के लिए अपनी सोच को बदलना होगा। इस संबंध में चेंबर के पदाधिकारी एवं समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल ने कहा की हमारा मेन मार्केट धीरे-धीरे कमजोर क्यों हो रहा है। इसका प्रमुख कारण यह नजर आया कि कुछ दुकानदार अपनी दुकानो का सामान सड़क तक फैला देते हैं। पहली नजर में यह छोटी बात लगती है, लेकिन यही आदत आज पूरे बाजार के लिए परेशानियों का कारण बनती जा रही है। श्री अग्रवाल ने बताया कि जब सड़क पर ही सामान फैल जाएगा तोग्राहक चलेंगे कहाँ से?जब ग्राहक को आने-जाने की जगह ही नहीं मिलेगी,तो वह रुकेगा क्यों?और जब ग्राहक रुकेगा ही नहीं,तो व्यापार कैसे बढ़ेगा? सच तो यह है कि कुछ दुकानदारों की यह आदत पूरे बाजार के व्यापार को धीरे-धीरे खत्म कर रही है

चेंबर के पदाधिकारी महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि और अगर यही स्थिति बनी रही तोवो दिन दूर नहीं जब ग्राहक इस बाजार में आना ही बंद कर देगा। इसलिए हम व्यापारी भाइयों से निवेदन करते हैं कि वे पहलेग्राहको को आने के लिए रास्ता तो दो सामने खुली जगह होगी। तभी ग्राहक आपकी दुकान तक पहुंचेगाअगर हम ही पूरा रास्ता घेर लेंगे,तो नुकसान किसी एक का नहीं,पूरे बाजार का होगा।और यह भी समझना जरूरी है कि यह मुहिम किसी का नुकसान करने के लिए नहीं है।बल्कि हम सभी के व्यापार को बचाने और बढ़ाने के लिए है।अतःआज जरूरत है कि हम खुद आगे बढ़कर छोटे-छोटे सुधार करें। तथा इन सुधारो को हम अपने व्यापार में आसानी से कर सकते हैं। बस अपनी सोच कोसकारात्मक रखना होगा। जैसे की दुकान के बाहर सड़क/फुटपाथ खाली रखें।ग्राहक के लिए आने-जाने की पर्याप्त जगह दें।बाजार को साफ, व्यवस्थित और आकर्षक बनाएं।यही छोटे कदम कल हमारे बड़े फायदे में बदलेंगे

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में चेंबर ऑफ कॉमर्स हमेशा आपके साथ है।हर निर्णय व्यापारियों के हित में ही होगा।आइए, मिलकर अपने बाजार को बचाएं, संवारें और आगे बढ़ाएं।क्योंकि व्यवस्थित बाजार ही सफल व्यापार की पहचान है। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा प्रारंभ की गई इस मुहिम का जहां व्यापारियों में भी अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिला है। तो वहीं जिला मुख्यालय के व्यापारी भी कहीं ना कहीं सकारात्मक सोच के साथ चैंबर एवं प्रशासन की इस संयुक्त मुहिम में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading