वित्त मंत्री चौधरी ने कहा- कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन के साथ ही पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया में आएगी तेजी. सभी परीक्षाएं होंगी इंटीग्रेट

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा- कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन के साथ ही पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया में आएगी तेजी. सभी परीक्षाएं होंगी इंटीग्रेट kshititech
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा- कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन के साथ ही पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया में आएगी तेजी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की भर्ती के लिए वित्तीय सहमति देने के बाद, सरकार द्वारा पूरा क्लीयरेंस करने के बाद भी, अनेक कारणों से इस भर्ती प्रक्रिया में विलंब हो रहा था। व्यापम में एक ही तरह के पदों के लिए अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित होती थीं और कई तरह के इश्यूज होते थे। इन सब तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड” का गठन किया है। और इसके माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ बहुत सारे एग्जाम्स को इंटीग्रेट करते हुए तेजी से भर्ती करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दृष्टि से इसका गठन किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading