वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया साहस और वीरता को नमन, तो वही पितृ दिवस की दी बधाई-शुभकामनाएं

<em>वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया साहस और वीरता को नमन, तो वही पितृ दिवस की दी बधाई-शुभकामनाएं</em> kshititech
झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई
<em>वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया साहस और वीरता को नमन, तो वही पितृ दिवस की दी बधाई-शुभकामनाएं</em> kshititech
जननायक स्वर्गीय बिसाहूदास महंत जी
<em>वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया साहस और वीरता को नमन, तो वही पितृ दिवस की दी बधाई-शुभकामनाएं</em> kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया साहस और वीरता को नमन, तो वही पितृ दिवस की दी बधाई-शुभकामनाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सच्चे अर्थों में वीरांगना थी। उन्होंने मातृ भूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए,रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। उपरोक्त जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत के प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने दी है

महंत ने पितृ दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं,पिता द्वारा जीवन मूल्य की सिख जीवन पर्यंत साथ रहते है – डॉ महंत

सक्ति-छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पितृ दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि पिता एक ऐसा शब्द जिसके बिना किसी के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। एक ऐसा पवित्र रिश्ता जिसकी तुलना किसी और रिश्ते से नहीं हो सकती। बचपन में जब कोई बच्चा चलना सीखता है तो सबसे पहले अपने पिता की उंगली थामता है। नन्हा सा बच्चा पिता की उँगली थामे और उसकी बाँहों में रहकर बहुत सुकून पाता है,विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि पिता चाहे कैसे भी वचन बोले, कैसा भी बर्ताव करे, संतान को उनके प्रति श्रद्धा और विनम्रता से आज्ञाकारी होना ही चाहिए। जीवन में पिता के योगदान के प्रति आभार प्रकट करना ही, पिता दिवस मनाने का मूलभूत आधार है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में पिता का एक अलग ही महत्वपूर्ण स्थान है। पिता द्वारा प्रदान किये गये जीवन मूल्य जीवनपर्यंत व्यक्ति के साथ रहते है। उपरोक्त जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत के प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने दी है

<em>वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया साहस और वीरता को नमन, तो वही पितृ दिवस की दी बधाई-शुभकामनाएं</em> kshititech
विधानसभा महंत ने दी पितृ दिवस की बधाई

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading