सक्ति के आर. एस. आर. स्पोर्ट्स एकेडमी के 2 खिलाड़ियों का हुआ राष्ट्रीय स्तर मे चयन

सक्ति के आर. एस. आर. स्पोर्ट्स एकेडमी के 2 खिलाड़ियों का हुआ राष्ट्रीय स्तर मे चयन kshititech
चयनित खिलाड़ी
सक्ति के आर. एस. आर. स्पोर्ट्स एकेडमी के 2 खिलाड़ियों का हुआ राष्ट्रीय स्तर मे चयन kshititech
चयनित खिलाड़ी

सक्ति के आर. एस. आर. स्पोर्ट्स एकेडमी के 2 खिलाड़ियों का हुआ राष्ट्रीय स्तर मे चयन

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-पिछले वर्ष 2022-23 में हुऐ स्कूल नेशनल गेम्स में आर. एस. आर. स्पोर्ट्स एकेडमी के 2 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन। जिसमें रस्साकसी में सचिन साहू पिता गणेशराम साहू एवम क्रिकेट में व्यास नारायण पटेल पिता मनहरण लाल पटेल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ हैं। रस्साकसी में सचिन साहू (U – 19 ) ने बालोद में दिनांक 08/09/22 से 11/09/22 तक आयोजित राज्य स्तर मे बिलासपुर का नेतृत्व करते हुऐ शानदार प्रदर्शन किया जिसके कारण सचिन का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। इसी प्रकार क्रिकेट में व्यास नारायण पटेल ( U – 19) ने अंबिकापुर (सरगुजा) में दिनांक 11/10/22 से 14/10/22 तक आयोजित राज्य स्तर मे बिलासपुर का नेतृत्व करते हुए अपना शानदार प्रदर्शन किया , जिसमें व्यास नारायण बिलासपुर का नेतृत्व करते हुऐ 3 मैचों के सीरीज में 100 से भी ज्यादा रन बनाकर अपने टीम को जीत दिलाई, उसके इसी प्रदर्शन के कारण इनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। व्यास नारायण ने बताया की उनके चाचा साध राम पटेल उनके आगे बढ़ने ने काफी सपोर्ट किए हैं।दोनो खिलाड़ियों को अपने अगले मैच में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करना है। अभी दोनो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर का शेड्यूल अभी नही आया हैं, शेड्यूल आते ही दोनो खिलाड़ी अपने अभ्यास हेतु दिए गए निर्धारित स्थान के लिऐ रवाना हो जाएंगे। फिलहाल अभी दोनों खिलाड़ियों का अभ्यास आर. एस. आर. स्पोर्ट्स एकेडमी, सक्ति में हो रहा हैं। दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर नगर एवम शहर गौरवान्वित महसूस कर रहा है , साथ ही आर. एस. आर. स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक सोहित राम राठौर कोच रवि राठौर एवम रमन राठौर ने दोनो खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवम खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading