कर्नल महेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई 1100 राखियां. खरसिया की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने करी रक्षाबंधन को लेकर अनुकरणीय पहल. पिछले 4 सालों से लगातार जवानों के लिए भेजा जा रहा है रक्षा सूत्र




कर्नल महेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई 1100 राखियां. खरसिया की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने करी रक्षाबंधन को लेकर अनुकरणीय पहल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए आपरेशन सैनिक रक्षा सूत्र के तहत अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति खरसिया शाखा के द्वारा 1100 राखिया एवं डोरिया रक्षा सूत्र कर्नल महेंद्र प्रताप सिंह राणा भैया जी को सौंपी गई है। जिसमे बहनों का अपने देश के वीर सिपाहियो की सलामती और उनकी लम्बी आयु के लिए देश भक्ति और हमारी सुरक्षा के प्रति उनकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिल से नमन करते है। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग,जनपद उपाध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल। नगर पालिका खरसिया के पार्षद गण के साथ ही तथा मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के पदाधिकारी मौजूद रहे एवं इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत और देश भक्ति भाव को गीत के रूप में प्रस्तुत किया गया।नगर पालिका परिसर पूरा देश भक्ति के नारों से गूंज उठा सभी ने सरहद पर तैनात वीर जवानों को सलाम करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीना गर्ग,सचिव श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल ,प्रांतीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख श्रीमती राखी अग्रवाल ,संस्कार संस्कृति प्रमुख श्रीमती मंजू अग्रवाल ,श्रीमती सुमन गोयल सभी ने कर्नल राणा प्रताप सिंह को और सैनिक भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा और उनके प्रति सम्मान तथा आभार व्यक्त किया।ज्ञात हो कि विगत 4, वर्षों से समिति द्वारा सैनिक रक्षा सूत्र के तहत सैनिक भाइयों के लिए राखिया, डोरिया दी जाती है और आगे भी इसी तरह हम सभी अपने देश की मिट्टी तिलक के रूप में और रक्षा सूत्र अपने देश के वीर जवानों की कलाइयों के लिए जरूर से देंगे इसी भावना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ







