महिला बाल विकास विभाग ने जारी की संविदा पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी. मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत हुई थी प्रक्रिया. 32 पदों पर होगी भर्ती






महिला बाल विकास विभाग ने जारी की संविदा पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी. मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत हुई थी प्रक्रिया
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर (छ.ग.) द्वारा जारी चयन एवं प्रतीक्षा सूची से संबंधित मुख्य जानकारी नीचे दी गई है, विभाग का नाम: कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर (छ.ग.)।योजना: मिशन वात्सल्य योजना।विषय: जिला बाल संरक्षण इकाई, चाईल्ड हैल्पलाईन 1098 तथा शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं के विभिन्न संविदा पदों पर चयन एवं प्रतीक्षा सूची (मेरिट सूची)। पदों की कुल संख्या: कुल 32 रिक्त संविदा पद।महत्वपूर्ण तिथि: अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में (शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर) कार्यालय में प्राप्तांकों का अवलोकन कर सकते हैं। इन दस्तावेजों में विभिन्न पदों (जैसे- सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, आउटरीच वर्कर, केसवर्कर, हाउसफादर/हाउसमदर, स्टोरकीपर सह लेखापाल, पीटीआई इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक, एजुकेटर, संगीत शिक्षक, रसोइया, और सहायक सह रात्रि चौकीदार) के लिए चयनित एवं प्रतीक्षारत उम्मीदवारों के नाम और उनके प्राप्तांकों की पूरी सूची दी गई है।










