शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल में ग्रीन डे आयोजन के साथ एक पेड़ मां के नाम के तहत हुआ वृक्षारोपण का कार्यक्रम, विद्यालय प्रबंधन के टी पी उपाध्याय एवं अनीस अरमान ने कहा- पर्यावरण संरक्षण से ही हम प्रकृति को रख सकते हैं सुरक्षित

शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल में ग्रीन डे आयोजन के साथ एक पेड़ मां के नाम के तहत हुआ वृक्षारोपण का कार्यक्रम, विद्यालय प्रबंधन के टी पी उपाध्याय एवं अनीस अरमान ने कहा- पर्यावरण संरक्षण से ही हम प्रकृति को रख सकते हैं सुरक्षित kshititech
विद्यालय में आयोजित ग्रीन डे के कार्यक्रम में बच्चे पौधारोपण करते हुए
शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल में ग्रीन डे आयोजन के साथ एक पेड़ मां के नाम के तहत हुआ वृक्षारोपण का कार्यक्रम, विद्यालय प्रबंधन के टी पी उपाध्याय एवं अनीस अरमान ने कहा- पर्यावरण संरक्षण से ही हम प्रकृति को रख सकते हैं सुरक्षित kshititech
शक्ति के लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में 19 जुलाई को आयोजित ग्रीन डे कार्यक्रम

शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल में ग्रीन डे आयोजन के साथ एक पेड़ मां के नाम के तहत हुआ वृक्षारोपण का कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु “ग्रीन डे” का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष दिवस को स्कूल के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संचालक द्वय– टी.पी. उपाध्याय और अनिस खान के प्रेरणादायक भाषण से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को हरियाली के महत्व, पौधारोपण, प्रदूषण नियंत्रण, और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि कैसे एक छोटा प्रयास – जैसे एक पौधा लगाना या प्लास्टिक का उपयोग कम करना – हमारे भविष्य को सुरक्षित बना सकता है।कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं में सभी बच्चे हरे रंग के परिधान में विद्यालय पहुंचे और “ग्रीन डे” के महत्व को प्रस्तुत करने वाले पोस्टर और चार्ट प्रदर्शित किए।छात्रों द्वारा पर्यावरण से संबंधित सुंदर नृत्य, कविता पाठ, भाषण और नाट्य प्रस्तुतियां की गईं।पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।हरियाली है जीवन की पहचान” जैसे नारे लगाकर बच्चों ने ग्रीन डे के संदेश को सब तक पहुँचाया।

एक पेड़ मां के नाम लगाने का भी संदेश दिया गया।विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और उन्हें प्रकृति के साथ जुड़ाव सिखाते हैं।लिटिल फ्लावर स्कूल हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी अग्रणी रहा है। इस आयोजन ने न केवल बच्चों में पर्यावरण प्रेम की भावना जगाई, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश फैलाया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading