आ गया जिसका इंतजार था-शक्ति शहर के बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लगेंगे अब स्मार्ट मीटर, 29 नवंबर को विद्युत अधिकारियों ने किया स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य का शुभारंभ

आ गया जिसका इंतजार था-शक्ति शहर के बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लगेंगे अब स्मार्ट मीटर, 29 नवंबर को विद्युत अधिकारियों ने किया स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य का शुभारंभ kshititech
शक्ति शहर में भी 29 नवंबर से शुरू हो गया स्मार्ट मीटर लगाने का काम

शक्ति शहर के बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लगेंगे अब स्मार्ट मीटर, 29 नवंबर को विद्युत अधिकारियों ने किया स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य का शुभारंभ

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश में विद्युत विभाग द्वारा प्रत्येक घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में नवगठित शक्ति जिले के जिला मुख्यालय शक्ति शहर में भी 29 नवम्बर को एन पी पटेल सहायक यंत्री सक्ती, टी सी पटेल कनिष्ठ यंत्री सक्ती (शहर) की गरिमामयी उपस्थिति में संभागीय विद्युत कार्यालय स्टेशन रोड सक्ती में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुभारंभ किया गया । इस दौरान एम आर निर्मलकर जूनियर सुपरवाइजर सक्ती (शहर), नरसिंग नाथ चंद्रा , अनुभाग अधिकारी श्री राठौर जी, जे एल बरेठ जी एवं तकनीकी तथा आफिस स्टाफ उपस्थित रहे,इस दौरान विद्युत कार्यालय सक्ती में थ्री फेज का स्मार्ट मीटर लगाया गया है, स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे विद्युत विभाग का मानना है कि आए दिन विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण संबंधी बिल इत्यादि में जो परेशानियां होती थी, अब उसका निराकरण हो जाएगा तथा स्मार्ट मीटर विद्युत उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद होगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading