बाराद्वार के विद्या भूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल ने किया गरबा डांडिया उत्सव, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति पर विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई,नवरात्रि के पावन मौके पर बच्चों ने भी पारंपरिक तरीके से दिखाया उत्साह, स्कूल के डायरेक्टर शरद केडिया ने कहा- नन्हे मुन्ने बच्चों का अद्भुत प्रदर्शन माता रानी की आस्था को समर्पित

विद्या भूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल बाराद्वार के बच्चे गरबा इंडिया कार्यक्रम में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि के पावन अवसर पर विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराद्वार के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपने मनमोहक गरबा नृत्य की प्रस्तुति से सभी का हृदय मोह लिया।यह भव्य आयोजन बाराद्वार स्थित दुर्गा पंडाल (रेल्वे स्टेशन के पास) में संपन्न हुआ, जहाँ माँ दुर्गा के दरबार में पूरे वातावरण में भक्ति, उल्लास और आनंद का सागर उमड़ पड़ा,विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गरबा एवं दांडिया नृत्य ने माँ भगवती की आराधना को और अधिक आकर्षक एवं मनोहर बना दिया। उनके सुगठित कदम, रंग-बिरंगे परिधान और उत्साहपूर्ण लय ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक शरद केडिया ने सभी बच्चों को हृदय से आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चों का यह अद्भुत सांस्कृतिक प्रदर्शन न केवल माता रानी की भक्ति को समर्पित है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम भी है। हम माँ दुर्गा के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि वे प्रत्येक बालक को सफलता, संस्कार और जीवन में सदैव ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होने का आशीर्वाद प्रदान करें।पूरे पंडाल में माँ दुर्गा के जयघोष के साथ संगीत, नृत्य और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक चेतना का संचार करने के साथ-साथ दर्शकों को भी नवरात्रि की दिव्यता और माँ दुर्गा की कृपा का अनुपम अनुभव करवाया गया, विद्यालय परिवार ने इस पावन अवसर पर सभी बच्चों एवं अभिभावकों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं

विद्या भूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल बाराद्वार के बच्चे गरबा इंडिया कार्यक्रम में
विद्या भूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल बाराद्वार के बच्चे गरबा इंडिया कार्यक्रम में
विद्या भूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल बाराद्वार के बच्चे गरबा इंडिया कार्यक्रम में
विद्या भूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल बाराद्वार के बच्चे गरबा इंडिया कार्यक्रम में
विद्या भूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल बाराद्वार के बच्चे गरबा इंडिया कार्यक्रम में
विद्या भूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल बाराद्वार के बच्चे गरबा इंडिया कार्यक्रम में
विद्या भूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल बाराद्वार के बच्चे गरबा इंडिया कार्यक्रम में
विद्या भूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल बाराद्वार के बच्चे गरबा इंडिया कार्यक्रम में

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading