25 अक्टूबर को मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा-शक्ति के श्री राम मंदिर में रात 12:00 बजे होगा शरद पूर्णिमा का कार्यक्रम. आसमान से बरसेगा अमृत. श्री राम मंदिर शक्ति के विद्वान पंडित राधेश्याम शर्मा ने दी जानकारी




25 अक्टूबर को मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा-शक्ति के श्री राम मंदिर में रात 12:00 बजे होगा शरद पूर्णिमा का कार्यक्रम. आसमान से बरसेगा अमृत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शक्ति के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर में भी 25 अक्टूबर की रात्रि 12:00 बजे शरद पूर्णिमा के मौके पर पूजा अर्चना एवं खीर का प्रसाद लगाया जाएगा तो वहीं श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ पुजारी पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। एवं इस वर्ष भी यह कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया है। तथा सड़क पूर्णिमा के आयोजन को लेकर जहां लोगों में काफी उत्साह है तो वहीं लोगों का मानना है कि शरद पूर्णिमा की रात आसमान से अमृत बरसता है तथा खीर का प्रसाद बनाकर उसे रखा जाता है एवं बाद में सभी प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण करते हैं





