विदेश जाने वाले यात्रियों को अब नहीं होगी परेशानी- व्हाट्सएप ला रहा है ट्रेवल ई सिम फीचर

विदेश जाने वाले यात्रियों को अब नहीं होगी परेशानी- व्हाट्सएप ला रहा है ट्रेवल ई सिम फीचर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेट इस्तेमाल करना अब पहले से आसान हो सकता है। विदेश में उतरते ही इंटरनेट कनेक्शन के लिए न तो एयरपोर्ट पर लोकल सिम खरीदने की जरूरत होगी और न ही महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक की चिंता सताएगी।व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूजर्स को एप के अंदर ही इंटरनेशनल ट्रैवल ई-सिम खरीदने और इंस्टाल करने की सुविधा देने जा रहा है। इससे यूजर्स विदेश में भी अपने पुराने व्हाट्सएप नंबर से जुड़े रह सकेंगे और महंगे रोमिंग चार्ज से बचने के लिए डाटा ई सिम का इस्तेमाल कर सकेंगे।मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने गुरुवार को ब्लाग पोस्ट में इस नई सुविधा की जानकारी दी। इसके लिए कंपनी जियो, स्मार्ट एक्सियाटा, स्मार्ट कम्युनिकेशंस और वेरिजोन जैसी टेलीकाम कंपनियों और ई-सिम प्रोवाइडर्स के साथ काम कर रही है।यह सुविधा जल्द ही कुछ चुनिंदा देशों में शुरू की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी उन देशों के नाम और ई-सिम की कीमतों की जानकारी नहीं दी है। वाट्सएप के प्रमुख कुणाल शाह ने भी इसे ई-सिम के क्षेत्र में कंपनी की शुरुआती पहल बताया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading