जेड प्लस सुरक्षा में हुई बड़ी चूक – केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयरपोर्ट पर नहीं मिला प्रोटोकॉल. लगेज उठाने के लिए स्टाफ तक नहीं. भीड़ में फंसे रहे शिवराज. ओएसडी ने करी कार्रवाई की मांग

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

जेड प्लस सुरक्षा में हुई बड़ी चूक – केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयरपोर्ट पर नहीं मिला प्रोटोकॉल. लगेज उठाने के लिए स्टाफ तक नहीं. भीड़ में फंसे रहे शिवराज

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भोपाल एयरपोर्ट पर मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की Z+ सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। यात्रियों की भीड़ के बीच एयरोब्रिज पर करना पड़ा इंतजार, विमान और सीट बदलने की सूचना नहीं दी गई।राजा भोज एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि Z+ सुरक्षा प्राप्त होने के बावजूद उन्हें यात्रियों की भीड़ के बीच एयरोब्रिज पर विमान में जाने के लिए इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं, एयरलाइन पर बिना सूचना विमान और सीट बदलने का भी आरोप लगा है। मामले को लेकर शिवराज के सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली जाते समय हुई सुरक्षा में चूक

जानकारी के मुताबिक, 23 नवंबर को शिवराज सिंह चौहान भोपाल से दिल्ली जाने के लिए राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें इंडिगो की फ्लाइट 6E-6259 से रवाना होना था। आरोप है कि इस दौरान उनकी सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। नियमों के मुताबिक, Z+ सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को अन्य यात्रियों के विमान में बैठने के बाद बोर्डिंग कराई जाती है। लेकिन शिवराज को यात्रियों की भीड़ के बीच एयरोब्रिज से विमान तक जाना पड़ा। इसके अलावा एयरलाइन ने बिना पूर्व सूचना विमान और उनकी सीट भी बदल दी। इसकी जानकारी उन्हें विमान में पहुंचने के बाद मिली।

स्वागत और लगेज संभालने के लिए नहीं मिला स्टाफ

शिकायत में एयरपोर्ट पर स्वागत और सामान की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि शिवराज के पहुंचने पर उन्हें रिसीव करने और लगेज संभालने के लिए कोई संबंधित अधिकारी मौजूद नहीं था।तत्कालीन एटीएम सिद्धार्थ यादव और प्रोटोकॉल स्टाफ की अनुपस्थिति में सुरक्षाकर्मियों को ही उनका सामान विमान के अंदर ले जाना पड़ा। इससे सरक्षा सहयात्रियों को भी रोका गया।रिपोर्ट के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान के साथ यात्रा कर रहे सहयात्रियों को भी सुरक्षा जांच और बोर्डिंग के दौरान रोककर पूछताछ की गई। इससे बोर्डिंग प्रक्रिया में देरी हुई और दूसरे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ओएसडी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजी शिकायत

इस पूरे मामले में शिवराज की सुरक्षा में तैनात अधिकारी हरेंद्र सिंह ठाकुर ने व्यवस्थागत लापरवाही की रिपोर्ट तैयार की। इसके आधार पर केंद्रीय कृषि मंत्री के ओएसडी भूपेंद्र सिंह परस्ते ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के निजी सचिव श्रीकेश लाठकर को पत्र लिखकर शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। शिकायत की प्रतियां भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), CISF, इंडिगो के दिल्ली और भोपाल स्थित महाप्रबंधकों, मध्यप्रदेश के राज्य सत्कार अधिकारी और भोपाल कलेक्टर को भी भेजी गई हैं। अब इस मामले में संबंधित विभागों की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading