शक्ति में अवैध 120 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते वाहन जब्त, खाद्य विभाग, मंडी की संयुक्त कार्रवाई, प्रशासन के निर्देश पर अब तक 1054 क्विंटल अवैध धान की हो चुकी है जब्ती, मंडी सचिव प्रेम कुमार ने दी जानकारी

शक्ति में अवैध 120 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते वाहन जब्त, खाद्य विभाग, मंडी की संयुक्त कार्रवाई, प्रशासन के निर्देश पर अब तक 1054 क्विंटल अवैध धान की हो चुकी है जब्ती, मंडी सचिव प्रेम कुमार ने दी जानकारी kshititech
अवैध धान परिवहन करते वाहन जब्त

शक्ति में अवैध 120 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते वाहन जब्त, खाद्य विभाग, मंडी की संयुक्त कार्रवाई, प्रशासन के निर्देश पर अब तक 1054 क्विंटल अवैध धान की हो चुकी है जब्ती

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव की सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में सभी धन उपार्जन केदो में किसानों के धान को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है, तथा शासन ने अवैध धान को लेकर जहां कड़े निर्देश दिए हैं, तो वहीं शक्ति जिले में भी IAS कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देश पर लगातार संबंधित विभाग द्वारा अवैध धान को लेकर नजर बनाए हुए हैं, एवं सूचना मिलने पर कार्रवाई की जा रही है, इसी श्रृंखला में कलेक्टर सक्ति के निर्देशानुसार खाद्य और मंडी विभाग के संयुक्त जांच दल दल ने अवैध धान परिवहन करते एक वाहन को पड़कर कार्रवाई की है, तथा इस टीम में जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह, खाद्य निरीक्षक अजित कुजूर , खाद्य निरीक्षक जीतेन्द्र दिनकर और मंडी सचिव प्रेम भारद्वाज, मंडी निरीक्षक ओम प्रकाश गोड़, मंडी उपनिरीक्षक मुकेश करून शामिल थे

एवं उपरोक्त टीम के द्वारा 11/12/2025 की रात्रि मे खिलेश्वर गबेल पिता मनीराम गबेल वाहन क्रमांक CG 11 AR 9186 मे अवैध परिवहन करते हुए 300बोरी वजन 120.00 क्विंटल धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। और आज वाहन को पुलिस सुपुर्द किया गया है,अब तक सक्ति जिला मे सक्ति मंडी अंतर्गत खाद्य और मंडी विभाग द्वारा अवैध धान का भण्डारण करते हुए 1054 क्विंटल धान का जब्ती प्रकरण बनाया गया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading