शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में ओजोन परत संरक्षण दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन. पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता लाने जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति के निर्देशन में आयोजित था कार्यक्रम






शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में ओजोन परत संरक्षण दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन. पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता लाने जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति के निर्देशन में आयोजित था कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती के निर्देशानुसार अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती में 16 सितंबर को ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोनों पालियों में आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर भाषण, ड्राइंग एवं पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी करते हुए ओजोन परत के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में शुभम साहू, नविता उपाध्याय, यश कंवर एवं गीतेश कुमार देवांगन ने सहभागिता की। ड्राइंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता में सौम्या जायसवाल, श्रेया गोपाल एवं हर्षिता देवांगन ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में गीतेश कुमार देवांगन, ओम पाण्डेय एवं पायल सिदार ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अपने विचार व्यक्त किए। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि ओजोन परत के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूकता भी प्रदर्शित की। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया। उन्होंने ओजोन परत के महत्व, इसके संरक्षण की आवश्यकता तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रथम पाली में शिक्षिका संगीता पटेल ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के वैज्ञानिक महत्व, इसके संरक्षण की आवश्यकता तथा ओजोन परत को सुरक्षित रखने के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में ओजोन परत की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। द्वितीय पाली में छाया लक्ष्मी दर्शन मैडम ने ओजोन परत के महत्व तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण जागरूकता के विकास की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय की शिक्षिकाओं अपर्णा बोस, गरिमा राठौर एवं ममता साहू द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन और रचनात्मकता का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच अत्यंत उत्साहपूर्ण, प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक वातावरण देखने को मिला। सभी ने ओजोन परत के संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए जागरूकता फैलाने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें व्यवहार में अपनाने का अवसर प्रदान किया।









