अनूठा आयोजन-अग्रवाल इंश्योरेंस कंसल्टेंसी के फाइनेंशियलआर्किटेक्ट राहुल अग्रवाल ने किया नारी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन. मेरी डिजिटल बरनी-रुपए की पाठशाला में 60 से अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित. राहुल ने कहा- समय के साथ पैसा ही खुद पैसा बनाता है. 200 से अधिक महिलाएं रही मौजूद





अग्रवाल इंश्योरेंस कंसल्टेंसी के फाइनेंशियलआर्किटेक्ट राहुल अग्रवाल ने किया नारी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन. मेरी डिजिटल बरनी-रुपए की पाठशाला में 60 से अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अग्रवाल इंश्योरेंस एंड कंसल्टेंसी के संस्थापक. फाइनेंशियल आर्किटेक्ट राहुल अग्रवाल ने 18 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर के मगरपारा रोड स्थित होटल सिल्वर ऑक में मेरी डिजिटल बनी- रुपए की पाठशाला के अंतर्गत नारी गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें आज की बचत कल की सुरक्षा को लेकर जहां बहुत ही सुंदर ढंग से महिलाओं को जानकारी दी गई तो वहीं फाइनेंशियल आर्किटेक्ट राहुल अग्रवाल ने इस अवसर पर उपस्थित नारी शक्ति को भी वर्तमान समय में डिजिटल बरनी के माध्यम से कैसे हम अपने दैनिक जीवन में बचत कर सकते हैं। इस संबंध में बहुत ही सुंदर ढंग से जानकारी दी। तो वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं ने भी अपने-अपने सुझाव एवं विचार साझा किये। जिस पर उपस्थित महिलाओं में भी ऐसे आयोजनों को लेकर काफी उत्साह देखा गया
तथा दोपहर 3:00 से शाम 6:30 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल अग्रवाल ने बताया कि जब बचत करके उसे सही जगह निवेश करते हैं। तो समय के साथ पैसा खुद ही पैसा बनाने लगता है एवं हमें इन चीजों को समझना होगा एवं वर्तमान समय में डिजिटल जमाने में हम भी डिजिटल तकनीक के साथ अपने दैनिक जीवन को आगे बढ़ाए। साथ ही बचत करने की हमको आदत डालनी होगी तथा अपने जीवन की सुरक्षा के लिए हमें महत्वपूर्ण फैसले भी लेने होंगे इस रुपए की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान पहुंची प्रमुख नारी शक्तियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें 60 से अधिक महिलाओं को उनकी उत्कृष्ट सकारात्मक सोच एवं विचारों के लिए उन्हें अग्रवाल इंश्योरेंस एवं कंसल्टेंसी के संस्थापक फाइनेंशियल आर्किटेक्ट राहुल अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया तथा सम्मान के माध्यम से जहां उनकी प्रतिभाओं को लेकर भी उन्हें सम्मानित किया गया तो वहीं नारी शक्ति में भी इस सम्मान के प्रति काफी उत्साह देखा गया एवं लोगों ने आयोजक संस्था के इन प्रयासों पर उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया
आगंतुक महिलाओं के लिए जहां संस्था द्वारा बहुत ही सुंदर हाईटी की भी व्यवस्था की गई थी। साथ ही उन्हें ब्रोशर के माध्यम से भी जीवन में डिजिटल बचत को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारियां भी दी गई एवं पूर्व में भी अग्रवाल इंश्योरेंस कंसल्टेंसी के संस्थापक फाइनेंशियल आर्किटेक्ट राहुल अग्रवाल द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें लोगों ने इस प्रयास को काफी सराहा था. तथा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में देखा जाए तो अग्रवाल इंश्योरेंस एवं कंसल्टेंसी ने इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया है।तथा ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से जहां लोगों में बचत करने के प्रति सकारात्मक भावना जागृत हो रही है। तो वहीं आज प्रत्यक्ष रूप से ऐसे आयोजन को करने से लोगों में उत्साह भी है










