बाराद्वार में होने वाले गणेश मेले के आयोजन को लेकर टीआई नरेंद्र यादव ने ली गणेश पंडाल समितियो की बैठक. सार्वजनिक गणेश पूजा को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश. श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर करी चर्चा




बाराद्वार में होने वाले गणेश मेले के आयोजन को लेकर टीआई नरेंद्र यादव ने ली गणेश पंडाल समितियो की बैठक. सार्वजनिक गणेश पूजा को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।थाना प्रभारी नरेंद्र यादव द्वारा गणेश उत्सव पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बाराद्वार में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, गणेश उत्सव समितियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी गणेश उत्सव के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई।थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित गणेश उत्सव समितियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि गणेश प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पालन करें। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित सीमा एवं समय के अनुसार उपयोग किया जाए तथा धार्मिक आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद अथवा आपत्तिजनक गतिविधि से बचा जाए।बैठक में उपस्थित सदस्यों से क्षेत्र में शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही गणेश उत्सव समितियों को पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाइश दी गई। पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस एवं आम नागरिकों की संयुक्त जिम्मेदारी है। सभी समितियों एवं नागरिकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में थाना बाराद्वार पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समितियों सम्मिलित हुये।







