एडवोकेट चितरंजन पटेल के नेतृत्व में जिले के कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान साहब का विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर किया गया सम्मान

एडवोकेट चितरंजन पटेल के नेतृत्व में जिले के कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान साहब का विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर किया गया सम्मान kshititech

एडवोकेट चितरंजन पटेल के नेतृत्व में जिले के कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान साहब का विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर किया गया सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सीनियर एडवोकेट चितरंजन पटेल के नेतृत्व में शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के सम्मान और वृक्षारोपण कर विश्व आदिवासी दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया।इन पलों में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर परिसर में देव एवं औषध पादप बेल का रोपण किया तथा संगठन के द्वारा ट्राइबल्स डे पर प्लांटेशन को अच्छा पहल बता कर सबको बधाई दिया तो वहीं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने SP कार्यालय के उद्यान में फलदार वृक्ष कदंब का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण वक्त की जरूरत बताया। इस दौरान एडवोकेट चितरंजय पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस की सभी को बधाई दी एवं उनके साथ अन्य सदस्यों ने वनांचल एवं पर्यटन ग्राम पनारी पहुंचे जहां शंकर लाल राठिया एवं आदिवासी समाज के बच्चों एवं नारी शक्तियों से भेंट हुई । इस दरमियान शंकर राठिया ने बताया कि हम लोग गाँव में अपने पर्वों पर कुल देवता दूल्हा देव की पूजा अर्चना करते हैं तथा पहाड़ पर बंजारी माता का मंदिर हैं जहां प्रकृति की सुरम्य वादियों में प्राकृतिक झरने का आनंद लेने दूर दूर से पर्यटक पधारते हैं जहां पर्यटकों के सह भोज के साथ स्थल पर गंदगी पसरा रहता है साथ ही फिसलन भरी झरने में दुर्घटना घटित हो जाती है फलस्वरूप सरकार बंजारी धाम बनारी को पर्यटन स्थल घोषित करने के साथ स्थल पर व्यापक एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। सम्मान एवं वृक्षारोपण के कार्यक्रम में महेंद्र बरेठ। श्रीमती कांता यादव, फागूलाल कुर्रे, राजकुमारी चंद्रा, रेवती नंदन पटेल, उदय मधुकर, योम लहरे,तपेश शर्मा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading