शक्ति जिले में एसपी साहब के निर्देश में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के विरुद्ध प्रारंभ हुई वैधानिक कार्रवाई.जिले के वेदांता पावर एवं आर के एम में हुई मजदूरों की जांच. सभी मजदूरों का किया जा रहा वैद्य सत्यापन

शक्ति जिले में एसपी साहब के निर्देश में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के विरुद्ध प्रारंभ हुई वैधानिक कार्रवाई.जिले के वेदांता पावर एवं आर के एम में हुई मजदूरों की जांच. सभी मजदूरों का किया जा रहा वैद्य सत्यापन kshititech
जिला पुलिस शक्ति द्वारा चलाया गया विशेष अभियान

शक्ति जिले में एसपी साहब के निर्देश में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के विरुद्ध प्रारंभ हुई वैधानिक कार्रवाई.जिले के वेदांता पावर एवं आर के एम में हुई मजदूरों की जांच

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु छ०ग० शासन के मंशानुरूप गठित एसटीएफ टीम का अति० पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के नेतृत्व में गठन किया गया है जिसमे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ० भुवनेश्वरी पैकरा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डभरा श्री सुमित गुप्ता सदस्य व जिले के समस्त थाना प्रभारी इस टीम के सदस्य हैं पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती के मार्गदशन में एसटीएफ की टीम के द्वारा दिनांक 05/08/2026 को वेदांता सिंघीतराई थाना डभरा तथा आरकेएम प्लांट उच्चपिंडा चौकी फगुरम के लेबर कॉलोनी में निवासरत् अवैध बांग्लादेशी तथा संदेही व्यक्ति पतासाजी हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत बाहरी राज्यों से आये श्रमिको, किरायेदारों एवं अन्यव्यक्तियों के पहचान संबंधी दस्तावेज का सत्यापन किया गया तथा उनके पहचान पत्र, निवास संबंधी जानकारी, कार्यस्थल तथा उनके मोबाईल फोन को आवश्यकतानुसार चेक किया गया एवं पुलिस सत्यापन की स्थिति की जांच की गई। टोल फ्री नंबर 18002331905 का प्रचार प्रसार किया गया अवैध रूप से निवास कर रहे संदिग्ध नागरिको अवैध बांग्लादेशी होने के संदेह पर उक्त टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर जानकारी देने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही साथ कंपनी प्रबंधन, ठेकेदारों एवं मकान मालिको को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां कार्यरत्/निवासरत् बाहरी व्यक्ति का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराये तथा बिना वैध पहचान एवं सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को रोजगार व आवास उपलब्ध ना कराये। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ० भुवनेश्वरी पैकरा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डभरा श्री सुमित गुप्ता, चौकी प्रभारी फगुरम उनि० अनवर अली, चौकी प्रभारी छपोरा सउनि० संतोष तिवारी, चौकी प्रभारी सकर्रा सउनि० के. के. राठौर व अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। सघन चेकिंग अभियान के दौरान 150 से 200 की संख्या में बाहरी प्रवासी व्यक्तियों को चेक किया गया भविष्य में भी शक्ति पुलिस द्वारा अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading