मंगलवार को शक्ति जिले की कलेक्टर जय श्री जैन ने ली समय सीमा की बैठक. जन दर्शन में आम जनों की सुनी समस्याएं. कलेक्टर मैडम ने दिए अधिकारियों को निर्देश. सेवा संकल्प अभियान में जुट जाए अधिकारी कर्मचारी. जय श्री जैन ने करी विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा






मंगलवार को शक्ति जिले की कलेक्टर जय श्री जैन ने ली समय सीमा की बैठक. जन दर्शन में आम जनों की सुनी समस्याएं. कलेक्टर मैडम ने दिए अधिकारियों को निर्देश. सेवा संकल्प अभियान में जुट जाए अधिकारी कर्मचारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित समय सीमा के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आज से शुरुवात हुए नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का विभिन्न निर्धारित स्थलों पर बेहतर आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार जिले में 1 से 7 अक्टूबर के मध्य आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत शिविर स्थल निर्धारित कर इसका गांव गांव व शहर शहर जमीनी स्तर पर मुनादी कराए जाने के निर्देश दिए। जिससे जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके और आमजन शासन की विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके। कलेक्टर ने शिविर आयोजन स्थलों पर उचित बैठक व्यवस्था, हेल्थ शिविर, ब्लड डोनेशन कैम्प सहित अन्य विभागीय स्टॉल लगाए जाने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने बताया की सेवा संकल्प अभियान का आयोजन विभिन्न पहल अंतर्गत किया जाना है। कार्यक्रम के प्रथम पहल आशीर्वाद का दीया अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसी प्रकार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा मेरा योगदान, जनभागीदारी से एक सेवा कार्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्व सहायता समूह, एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट आदि विभिन्न नागरिकों सहित जिलेवासियों को शामिल करते हुए, जिले में ज्यादा से ज्यादा सेवा संबंधी कार्य कराए जाने कहा, उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जमीनी स्तर के लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करते हुए इच्छुक लोगों को सेवा कार्यों से जुड़ने का अवसर दे।कलेक्टर ने ई-ऑफिस के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा फाइल्स चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओ और कार्यो का विभागीय स्तर पर भी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु एप के प्रकरणों सहित अन्य विभिन्न आवश्यक विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये है।कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य व अन्य संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को मिलकर जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए जिले में जल जीवन मिशन का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस अंतर्गत विभागीय कार्यों का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एचपीवी वैक्सिनेशन, निक्षय पोषण योजना, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत विभिन्न विभागों में निराकरण हेतु शेष आवेदनों का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री प्रकाश कुमार उईके ने किया सक्ती जिले का भ्रमण।वन अधिकार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित जनजातीय कल्याण योजनाओं की समीक्षा
सकती -राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के माननीय सदस्य श्री प्रकाश कुमार उईके, वरिष्ठ सलाहकार-सह-एपीएस के विगत दिवस सक्ती जिला आगमन पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जिला सक्ती सुश्री स्वप्निता सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार एवं श्री कुमार तीर्थ बुद्ध द्वारा उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री उईके द्वारा जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों, विशेष रूप से वन अधिकार, जनजातीय बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनजातीय कल्याण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष, सक्ती में श्री प्रकाश कुमार उईके, वरिष्ठ सलाहकार-सह-एपीएस की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन अधिकार से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार वन अधिकारों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सरपंचों एवं सचिवों से ग्राम स्तर पर अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंधित समस्याओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। भ्रमण के दौरान आयोग के दल द्वारा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। आयोग के सदस्य श्री प्रकाश कुमार उईके, वरिष्ठ सलाहकार-सह-एपीएस द्वारा छात्रावास व आश्रमों के बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नियमित अध्ययन पर विशेष ध्यान देने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। विद्यालय एवं छात्रावास परिसर में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उन्होंने जनजातीय बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित जनजाति समुदाय के हित में संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। समीक्षा बैठक के समापन अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जिला सक्ती सुश्री स्वप्निता सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, सचिवों एवं अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय सदस्य श्री प्रकाश कुमार उईके एवं आयोग के दल द्वारा जिले में आगमन तथा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करते हुए जनजातीय हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में भारतीय आदिम जाति स्पोर्ट्स-संघ अध्यक्ष श्री जितेन्द्र नरसिंह राणा, सचिव छ.ग. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर श्री पवन कुमार नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग सुश्री स्वप्निता सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण, सदस्यगण, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे
कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर।आज जनदर्शन में कुल 58 आवेदन हुए प्राप्त
शक्ति -जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम जुनवानी निवासी श्रीमती बबीता सोनवानी तथा समस्त ग्रामवासी ने ग्राम ओडेकेरा से जुनवानी तक पक्की सड़क निर्माण कर पहुँच मार्ग बनाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सिघंनसरा निवासी श्री नारायण प्रसाद मरकाम ने मुक्तिधाम में आहाता निर्माण कार्य स्वीकृत के सम्बन्ध में, ग्राम पंचायत सिघंनसरा में स्ट्रीट लाईट लगवाने के संबंध तथा ग्राम पंचायत सिघंनसरा के गांधी चौक जीर्णोद्धार के सबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम हरेठी कलाँ निवासी श्री बुधराम टंडन ने भू राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने व पुस्तिका बनाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम तुषार निवासी श्री भूपेन्द्र कुमार यादव ने पौधा रोपण अनुमति के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नन्दौर खुर्द मल्दी निवासी श्री कुंज राम ने प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नन्दौर खुर्द मल्दी निवासी श्री चित्रभान सिंह राठौर ने वृद्धा पेंशन दिलवाने के सबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।







